बालाघाट। एजुकेशन पोर्टल पर बालाघाट जिले की शालाओं में अतिशेष शिक्षकों
की सूची उपलब्ध करा दी गई है। शिक्षक इस वेबसाइट पर जाकर अतिशेष
कर्मचारियों की सूची का अवलोकन कर सकते हैं। यदि किसी को इस अतिशेष
कर्मचारियों की सूची पर आपत्ति है तो वे प्रमाण के साथ अपने दावे आपत्ति
अपने संकुल प्राचार्य के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालाघाट
को प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी एसपी लाल ने जिले के सभी संकुल प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अतिशेष कर्मचारियों की दावे आपत्ति अपने अभिमत के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालाघाट को समय सीमा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर की वीडियो कांफ्रेंसिंग 30 को
बालाघाट। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं निःशक्त सामूहिक विवाह, शल्य चिकित्सा, प्लास्टिक सर्जरी, निःशक्तों का शल्य क्रिया के लिए चिन्हांकन, उन्हें कृत्रिम अंगों का वितरण व उन्हें स्वरोजगार के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण देने जैसे कार्यों के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए कलेक्टर भरत यादव 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम के समस्त छात्र-छात्राओं, मेंटर्स तथा प्रस्फुटन समिति के सदस्यों से चर्चा करेंगे। जिले के समस्त शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों के प्राचार्यों, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक को निर्देशित किया गया है कि वे 30 अप्रैल को जनपद पंचायत मुख्यालय स्थित वर्चुअल क्लास रूम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व पाठयक्रम के समस्त छात्र-छात्राओं, मेंटर्स तथा प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।