सारंगपुर(नवदुनिया न्यूज)। कोरोना महामारी का देश-विदेश में और भी खतरनाक सामने आने लगा है इसलिए अब स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए पिछले कई दिनों से नागरिको की जागरूता के लिए नवदुनिया की मुहिम अभी मास्क ही वैक्सीन अभियान चला रखा है जिसके तहत लोगों का जुड़ाव जारी है। गुरूवार को मास्क की महत्ता को नागरिकों को बताने के लिए अभी मास्क ही वैक्सीन है अभियान के तहत लोगों ने शपथ ली।
मास्क पहनें, और नहीं पहनें हुए हो तो उन्हें मास्क धारण करवाएंगे। इस संक्रमण से हम बचे रहेंगे तो हमारा परिवार भी इसके प्रकोप से सुरक्षित रहेगा।
- अजहर शेख, नागरिक। हम मास्क का उपयोग नहीं करेंगे तो कोरोना होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाएगा। इस महामारी में मास्क का उपयोग दवा समझकर करना चाहिए। मास्क लगाना अनिवार्य है।
दीपक धनगर, नागरिक। हर व्यक्ति मास्क का प्रयोग करे और बीमारी से बचा रहे। मास्क का प्रयोग कोरोना महामारी से बचने के लिए उपाय माना जा सकता है।
दीपक सोलंकी, नागरिक।
मास्क पहनने से वायरस का खतरा कम रहता है मास्क साफ होना चाहिए। कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है। मास्क लगाकर आस-पास में फैले संक्रमण से बच सकते हैं।
कैलाश चंद्रवंशी, नागरिक।
मास्क नहीं लगाकर कोरोना की गंभीरता को लोग समझ नहीं रहे हैं। मास्क जरूर लगाए। कुछ लोग मास्क नहीं लगाते और कुछ लोग एक ही मास्क का लगातार उपयोग करते हैं।
मोहन जोशी, नागरिक। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक मास्क ही वैक्सीन है। हर आदमी को कोरोना महामारी प्रभावित कर रही है। जागरूक नागरिक बने और मास्क लगाए।
सुरेश चौरसिया, नागरिक।