Advertisement

डीईओ ऑफिस पहुंचे शिक्षक नेता, प्रक्रिया निरस्ती की मांग

सागर | शिक्षक संघों के पदाधिकारी डीईओ ऑफिस पहुंचे। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं जिला प्रमुख शिक्षा प्रकोष्ठ अवधेश उपाध्याय के नेतृत्व में डीईओ को संबोधित ज्ञापन सहायक संचालक डॉ. धीरेंद्र मिश्रा को दिया। इसमें मांग की गई है कि युक्तियुक्तकरण की विसंगतिपूर्ण अतिशेष प्रक्रिया को निरस्त किया जाए।
डॉ. मिश्रा ने आश्वासन दिया है कि डीईओ से चर्चा कर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें शिक्षक संघों के दो-दो प्रतिनिधि भी रहेंगे। ज्ञापन देने वालों में अध्यापक संघ से राममिलन मिश्रा, बलवंत यादव, मनोज नेमा, शिक्षक संघ से रजनीश मिश्रा, मीरा वर्मा, सुमनलता रोहण, माधुरी जैन, शैलेंद्र ठाकुर गंभीरिया, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। ज्ञापन में कहा गया है कि अतिशेष का आधार मैपिंग के स्थान पर वास्तविक दर्ज माना जाए। विषयमान शिक्षक की पदस्थापना होने तक अध्यापन करा रहे अतिशेष शिक्षक को अतिशेष न माना जाए। शिक्षकों की शाला में आने की तारीखें गलत दर्शाई गई हैं, सही प्रवृष्टियां दर्ज की जाएं।

घरों के सामने बहता है गंदा पानी, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

सागर | आल इंडिया दलित महिला अधिकार मंच की माया अहिरवार राज्य समन्वयक के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बाछलौन में सड़क निर्माण व नाली की मांग को लेकर 35 से 40 महिलाओं के मिलकर सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश रावत को ज्ञापन सांैपा। महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में न तो सड़क बनाई गई है न ही नाली। जिस के कारण घरों के सामने गंदा पानी बहता रहता है। कई बार इस मामले में सरपंच को भी शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के मौसम में यह परेशानी और भी बढ़ जाती है। जबकि यह गंदा पानी घरों में भरने लगता है। इस गंदगी के कारण बच्चे अब बीमार पड़ने लगे हैं। उन्होंने समस्या के निराकरण करने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश रावत ने आश्वासन दिया की जल्द ही सड़क व नाली का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत

सागर | सागर-रहली मार्ग पर पांचमील कड़ता के बीच गामा की टक्कर से चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कड़ता के बीच में सडक पर मिट्टी का ढेर लगा था। सागर से प|ी एवं बच्ची के साथ आ रहे मनोज गौड फिसल कर गिर गए जिन्हें विष्णु आदिवासी पानी पिला रहे थे कि सागर कि ओर से आ रही गामा क्रमांक एमपी-15-ए -4477 ने टक्कर मार दी जिससे नंदनी, लडकी प्रगति, मनोज एवं विष्णु घायल हो गये गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच विष्णु सिंह की मौत हो गई।

नैनागिरी में श्रुत स्कंध विधान 30 को

सागर | दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र नैनागिरी में आचार्य देवनंदी स्वाध्याय एवं शोध संस्थान के तत्वावधान में 30 मई को श्रुत पंचमी एवं श्रुत स्कंध विधान मनाया जाएगा। श्रुत पंचमी पर सुबह 7 बजे से पूजन और 8 बजे से विधान शुरू होगा। मुनि सुव्रतनाथ भगवान के प्राचीन एवं विशाल पांच मंदिरों में महामस्तकाभिषेक 24 जून को सुबह 9 बजे से होगा।

फूफा ने भतीजे से किया दुराचार का प्रयास

सागर | रहली में फूफा ने 13 साल की बच्ची के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। किशोरी ने जैसे-तैसे अपने आप को बचाया और घर आकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया ढोढ़ा गांव में दामू पटेल ने यह कुकृत्य किया उस कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

वोटर लिस्अ तैयार करने आवेदन 28 तक लिए जाएंगे

सागर | मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार 15 मई तक मतदाता सूचियां तैयार कराई जाकर 20 मई को प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। इस संबंध में 28 मई 2017 तक दावे आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। 5 जून तक प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook