Advertisement

71 शिक्षकों के खाते में आज पहुंचेगा वेतन, दीपावली से पहले मिली सौगात

 सागर (नवदुनिया प्रतिनिधि)। सागर जिले के वेतन से वंचित 71 शिक्षकों को दीपावली से पहले शुक्रवार को वेतन दिया जाएगा। यह वेतन उनके खातों में पहुंच जाएगा। गुरुवार को जिला कोषालय से वेतन देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई

है। दीपावली से ठीक पहले वेतन देने पर शिक्षकों ने अधिकारियों का आभार माना है। जानकारी के मुताबिक एम्प्लाई कोड जनरेट न होने की वजह से इन शिक्षकों का वेतन रुका हुआ था। वेतन न मिलने से शिक्षक आर्थिक रूप से परेशान थे। इस पूरे मामले को लेकर मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन ने अधिकारियों से मुलाकात की। उनके सामने वेतन से वंचित शिक्षकों की समस्याओं को रखा। यह समस्या भोपाल तक पहुंची। इसके बाद वेतन दिए जाने के संबंध में मौखिक आदेश देने पर जिला शिक्षा अधिकारी महोदय अजब सिंह व जिला कोषालय अधिकारी अभय राज शर्मा ने दीपावली पर्व के पहले ऐसे शिक्षकों को साधरण प्रक्रिया अपनाते हुए वेतन देने का निर्णय लिया।

मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया कि 71 शिक्षकों को वरिष्ठ कार्यालय की विशेष अनुमति के तहत वेतन दिया जाएगा। विभिन्ना संकुल प्राचार्यों एवं विभिन्ना विकास खंड शिक्षा अधिकारियों से वेतन शेष रहे कर्मचारियों के वेतन देयक जमा करने का निवेदन किया गया था। शिक्षकों को वेतन दिए जाने पर संगठन के जिला सचिव राघवेंद्र सिंह ठाकुर, विकासखंड ब्लॉक अध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन नागेंद्र जैन, धर्मेंद्र, ललित तिवारी, घनश्याम पटेल, बलराम पटेल, ओमप्रकाश कुशवाहा, देवेंद्र तिवारी, अनीता विश्वकर्मा, अर्चना तिवारी, सैलिला नामदेव, विजया मिश्रा, संध्या साहू, रानी कोष्टी, लीलाधर अहिरवार, राकेश पटेल, मोहित जैन आदि ने अधिकारियों का आभार माना। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook