Advertisement

ट्रेंड टीचरों के बजाय लेंगे रिटायर्ड कोच और खिलाड़ियों की सेवाएं

इंदौर डीबी स्टार प्रदेश में 2642 हायर सेकंडरी और 2912 हाईस्कूल हैं। हायर सेकंडरी में व्यायाम निर्देशक के 738 पद मंजूर हैं। हाई स्कूलों में यह पद ही नहीं है। व्यायाम शिक्षक संविदा वर्ग-3 के सिर्फ 1345 पद मंजूर हैं। व्यायाम निर्देशक के 800 पदों में से 373 पद खाली हैं।
व्यायाम निर्देशक संविदा वर्ग-3 के 860 पद रिक्त हैं। यानी प्रदेश में 1200 से ज्यादा पदों पर कोई व्यायाम शिक्षक नहीं है। इंदौर में खेल शिक्षक के 43 पद हैं। इनमें से 35 पद पर शिक्षक हैं। जिले में करीब 40 शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने फिजिकल एजुकेशन की ट्रेनिंग ले रखी है।

नियुक्ति में भी हो रहा भेदभाव

पदोन्नति नियम 1986 के अनुसार व्यायाम शिक्षक को उच्च श्रेणी शिक्षक के समकक्ष रखा गया है। 2003 में भी व्यायाम शिक्षक की भर्ती शिक्षाकर्मी वर्ग-2 के पद पर की गई थी। 2009 से इस पद को संविदा शिक्षक वर्ग-3 में डाल दिया गया, जबकि इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बीपीएड (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) या डीपीएड (डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन) है। दोनों कोर्स स्नातक होने पर ही किए जा सकते हैं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन, अध्यापक परिषद, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय और मॉडल स्कूलों में भी व्यायाम शिक्षक का पद टीजीटी (योग/व्यायाम) के रूप में है, लेकिन शिक्षा विभाग इसे वर्ग-2 के बजाय वर्ग-3 का हिस्सा मानता है। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook