भोपाल। संविदा शिक्षक के
पदों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए फरवरी 2018 में भर्ती की
अधिसूचना जारी होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि मप्र
संविदा शाला शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियां कुछ इस तरह शुरू की गईं हैं
कि जून 2018 के आसपास परीक्षाएं होंगी और परिणाम मध्यप्रदेश चुनाव के
आसपास आएगा।
इंदौर। नईदुनिया प्रतिनिधि उच्च शिक्षा विभाग के प्रोफेसरों के
नियमितीकरण के आदेश पर विवाद खड़ा हो गया है। जिन्हें नियमित करने का आदेश
जारी किया गया है, उनकी नियुक्तियों पर ही विवाद है। विभाग पहले इन पर जांच
बैठा चुका है और फर्जी तरीके से नियुक्ति देने के मामले कोर्ट में चल रहे
हैं।
इंदौर.मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 2011 में की गई कथित तौर पर विवादित 242 नियुक्तियों में से 171 को नियमित किए जाने पर विवाद शुरू हो गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने सवाल उठाए हैं कि जब मामला कोर्ट में है और जांच भी चल रही है तो कैसे शासन ने यह निर्णय लिया।
करना पड़ा लंबा इंतजार, तब जाकर हुई परिवीक्षा अवधि समाप्त
प्रदेश टुडे संवाददाता, ग्वालियर उच्च शिक्षा विभाग के अधीन सरकारी कॉलेजों में बैकलॉक के रिक्त पदों पर
भर्ती किए गए 117 सहायक प्राध्यापकों को परिवीक्षा अवधि समाप्त करने के
आदेश के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इनकी सीधी भर्ती वर्ष 2004 व 2005 में
हुई थी।
भोपाल। संविदा शिक्षक बनने का छह सालों से ख्वाब देख
रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इसके अनुसार 2018 यानि अगले कुछ माह
में 32 हजार संविदा शिक्षकों की भर्ती होगी। इससे पहले पंचायत एवं ग्रामीण
विकास विभाग ने आखिरी बार वर्ष 2011 में संविदा शिक्षकों की भर्ती की थी।
रीवा. शासकीय स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार
के लिए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही शासन स्तर से निरीक्षण का
निर्देश जारी किया गया। प्रति माह शिक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया।
यह बात और है कि लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी नतीजा सिफर है।
भोपाल | उच्च शिक्षा विभाग ने सीधी भर्ती से नियुक्त 171 प्रोफेसर और 117 असिस्टेंट प्रोफेसर की परिवीक्षा अवधि समाप्त कर स्थाई कर दिया है। इनमें वे 17 प्रोफेसर भी शामिल हैं जिनके पास निजी कॉलेजों में पढ़ाने का अनुभव था। सीधी भर्ती में प्रोफेसर्स की नियुक्ति 2011 और 2012 में हुई थी।
इंदौर/भोपाल। हेराफेरी
के जरिए इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने वाले 18 छात्रों के
ओरिजनल दस्तावेज जब्त किए जाएंगे। डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन के निर्देश पर
यह कार्रवाई की जा रही है।
भोपालः भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (कैग) मध्यप्रदेश
को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। शैक्षणिक सत्र 2010 से 2016 के
दौरान प्रदेश में 14 लाख 34 हजार बच्चों ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।
भोपाल। संविदा शिक्षक बनने का छह सालों से ख्वाब देख
रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इसके अनुसार 2018 यानि अगले कुछ माह
में 32 हजार संविदा शिक्षकों की भर्ती होगी। इससे पहले पंचायत एवं ग्रामीण
विकास विभाग ने आखिरी बार वर्ष 2011 में संविदा शिक्षकों की भर्ती की थी।
हिसार। हिसार के सेना भर्ती कार्यालय में 10 जनवरी से हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा के युवाओं के लिए खुली भर्ती होगी । सेना भर्ती में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
भास्कर संवाददाता | खनियांधाना खनियांधाना क्षेत्र के अंतर्गत चार सरकारी स्कूलों में 540 छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं। यह स्थिति शिक्षकों की सीएसी व बीएसी पद पर प्रतिनियुक्त के बाद है। ऐसे में अध्यापन कार्य कराने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
रासं, भोपाल। विधानसभा में आज ग्वालियर जिले में शिक्षकों
की उपस्थिति तय करने के लिए शुरू की गई चैक पोस्ट व्यवस्था पर जमकर हंगामा
हुआ और कांग्रेस ने इस आदेश को शिक्षकों का अपमान बताते हुए तत्काल वापस
लेने की मांग की पर जब शिक्षा मंत्री ने एप लागू होने तक इस व्यवस्था को
चलते रहने देने की बात कही तो कांग्रेस ने इसे तुगलकी फरमान बताते हुए सदन
से वाक आउट कर दिया।
भोपाल. अपने शासनकाल में हुए बहुचर्चित व्यापमं घोटाले को बहुत ही छोटा बताते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे सत्ता में आने से पहले प्रदेश में सरकारी पदों पर होने वाली भर्तियों में सौ प्रतिशत फर्जीवाड़ा होता था.
भास्कर संवाददाता | खनियांधाना खनियांधाना क्षेत्र के अंतर्गत चार सरकारी स्कूलों में 540 छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं। यह स्थिति शिक्षकों की सीएसी व बीएसी पद पर प्रतिनियुक्त के बाद है। ऐसे में अध्यापन कार्य कराने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।