होशंगाबाद पॉलीटेक्निक कॉलेज में एडमिशन का सपना देख रहे विद्यार्थियों को इस साल भी इंदौर, भोपाल, खंडवा जाना पड़ेगा। कॉलेज में इस साल 5 ब्रांच शुरू होनी थी, लेकिन प्रोफेसर, लिपिक और भृत्यों की भर्ती नहीं होने से एआईसीटीआई ने नई ब्रांच शुरू करने की इजाजत नहीं दी।
पॉलीटेक्निक कॉलेज को 20 साल हो चुके हैं।
कॉलेज को शासन से पांच ब्रांच शुरू करने की स्वीकृति मिली थी, लेकिन भवन में पर्याप्त कमरें नहीं होने से एक मात्र ब्रांच मॉडन ऑफिस मैनेजमेंट ही शुरू हो सकी थी। इस कमी को दूर कर दिसंबर 2015 में कॉलेज को 2 करोड़ की लागत का नया भवन मिला। प्राचार्य आरआर चंद्राकर ने बताया भवन की कमी को दूर किया लेकिन अब तकनीकी शिक्षा विभाग ने पदों की भर्ती व अन्य सुविधाओं की पूर्ति होने के बाद ही नई ब्रांच पर प्रवेश दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
शासकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज 1996 में सेठानी घाट पर किराए के भवन में शुरू हुआ। 2008 से हॉस्टल से कॉलेज संचालित होने लगा। प्रारंभ में ही शासन ने कॉलेज में पांच ब्रांच की स्वीकृति दी थी, लेकिन भवन के अभाव में एक मॉर्डन ऑफिस मैनेजमेंट संचालित है। 100 विद्यार्थी हैं। नई ब्रांच खुलने से इस साल संख्या बढ़ने की उम्मीद थी।
पांच नई ब्रांच में 50 पदों पर होना है भर्ती
कॉलेज पांच नई ब्रांच पर प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाने और कॉलेज का ऑफिस कार्य करने के लिए प्राेफेसर, लिपिक व भृत्य की भर्ती होगी। ये सभी कार्य करने के लिए कॉलेज स्टॉफ 50 कर्मियों की आवश्यकता पड़ेगी।
भर्ती के प्रयास जारी हैं
तकनीकी शिक्षा सचिव ने पदों की भर्ती होने के बाद ही नई ब्रांच पर प्रवेश दिए जाने के बाद निर्देश दिए हैं। जुलाई में नया सत्र शुरू होगा। तब तक कमियां दूर नहीं की जा सकती है। विभाग से अस्थाई पदों की भर्ती ब्रांच शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हंै। आरआर चंद्राकर, प्राचार्य, पॉलीटेक्निक कॉलेज
एआईसीटीई टीम कर चुकी निरीक्षण
आॅल इंडिया काउंसलिंग ऑफ टेक्निकल एजुकेशन दिल्ली की टीम ने अप्रैल 2016 में कॉलेज का निरीक्षण किया था। टीम ने ब्रांच को शुरू करने के मापदंड की जांच की। जिसमें पदों की भर्ती, ई-लाइब्रेरी, लैब, सिक्योरिटी, खेल मैदान सहित अन्य प्रकार की कमियां मिली। इन कमियां को दूर करने के बाद ही नई ब्रांच शुरू का कहा है।
ये 5 ब्रांच होनी थी शुरू
कोर्स सीट
टैक्सटाइल डिजाइन 60
इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स 60
आर्किटेक्चर एंड इंटी. 60
मैकाट्रॉनिक्स 60
कम्प्यूटर साइंस 60
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC