विदिशा(नवदुनिया प्रतिनिधि)। मध्यप्रदेश चयनित शिक्षक संघ द्वारा विदिशा विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उन्होंने मांग की है कि 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के पूर्व स्कूल शिक्षा विभाग एवं
जनजातीय विभाग के द्वारा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने संयुक्त पात्रता परीक्षा के अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक के 19220 पद व माध्यमिक शिक्षक के 11374 पर भर्ती निकाली गई थी। जिसकी पात्रता परीक्षा इसका परिणाम और इसके बाद दोनों विभागों द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित अथ्यार्थियों की मेरिट और वेटिंग लिस्ट जारी होने के बाद नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई जो 3 दिन बाद 4 जुलाई 2020 को रोक दी गई। जिससे प्रदेश के 30594 शिक्षकों की नियुक्तियां आज भी लंबित है। आज पूर्णरूप से लोक परिवहन उपलब्ध है फिर भी 1 साल से हम चयनित शिक्षक लगातार प्रताड़ित हो रहे हैं लेकिन नियुक्ति नहीं मिल रही। विधायक शशांक भार्गव ने मध्यप्रदेश चयनित शिक्षक संघ के सभी अभ्यर्थीयों को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा भी की जाएगी।राज्य शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन हुआ
नटेरन(नवदुनिया न्यूज)। राज्य शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेऊ में रविवार को किया गया। प्रांतीय महासचिव राजेश एलिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्य शिक्षक संघ नटेरन के ब्लॉक अध्यक्ष सचिन ताम्रकार, कार्यकारी अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, सचिव रामबाबू रघुवंशी, मीडिया प्रभारी मनमोद सिंह धाकड़ को बनाया गया। राज्य शिक्षक संघ की जिला इकाई में उपाध्यक्ष उधम सिंह अहिरवार, दिनेश सिंह राजपूत, संगठन सचिव महेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी भगवानदास जाटव, जिला सचिव जितेंद्र उपाध्याय, जसवंत सिंह अहिरवार को बनाया गया। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के नटेरन ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राम मोहन मिश्रा, सचिव जितेंद्र सिंह रघुवंशी, संगठन सचिव शिवनारायण जाटव को बनाया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने शासन से पुरानी पेंशन बहाली के लिए पुरजोर तरीके से मांग की गई। राज्य शिक्षक संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण परिहार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन द्वारा जारी आदेश अध्यापक संवर्ग का सातवें वेतनमान की एरियर राशि 5 किस्तों के स्थान पर एक मुश्त देने की बात कही। प्रांतीय महासचिव राजेश ऐलिया ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा जायज हक है हम इसे लेकर ही रहेंगे। कार्यक्रम में नीति मिश्र, पुष्पा चौधरी, नितिन माथुर, संजीव धाकड़, शिवराज सिंह मीणा, प्रेम नारायण नरवरिया, नारायण सिंह लोधी, खिलान सिंह अहिरवार, बाबूलाल कोरी, राम सिंह जाटव, टीकाराम अहिरवार, नंदकिशोर शर्मा, महेंद्र सिंह दांगी, धारू सिंह रघुवंशी, राकेश कुमार जैन, राहुल मालवीय, सीताराम कुशवाहा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।