Advertisement

15 हजार कर्मचारी रहे अवकाश पर कार्यालयों में दिन भर पसरा सन्नाटा

अखिलराजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर करीब 15 हजार कर्मचारियों ने शुक्रवार को सामूहिक अवकाश लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस कारण कार्यालयों में सन्नाटा पसरा था। जरूरी कामों से कार्यालयों में आए कर्मचारियों को वापस लौटना पड़ा।
शुक्रवार को मल्टीपर्पज स्कूल में आक्रोश सभा हुई, जिसकी अध्यक्षता रेसला व्याख्याता संघ मंडल संरक्षक नरेन्द्र सिंह फौजदार ने की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी जनहित में हड़ताल नहीं चाहता, लेकिन सरकार हमें हड़ताल पर जाने को मजबूर कर रही है। महासंघ जिलाध्यक्ष केदारनाथ शर्मा ने कहा कि 10 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे नेहरू पार्क में कर्मचारियों की बैठक होगी। महामंत्री राजेन्द्र शर्मा ने मांग पत्र पढ़ा। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2016 से सातवें वेतन का लाभ नकद दिलाने, छठे वेतन की विसंगतियों को दूर करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, केन्द्र के समान पे-मेट्रिक्स वेतन भत्ता दिलाने ग्रेड पे 4200 रुपए किए जाने की मांग को लेकर कर्मचारी आंदोलनरत हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारी 11 दिसंबर से 48 घंटे की भूख हड़ताल पर रहेंगे। इसके अलावा 12 को पेन डाउन-टूल डाउन तथा 13 दिसंबर को दोपहर 3.45 बजे कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन आक्रोश सभा की जाएगी। इस मौके पर रेसला के टीकेन्द्र स्वरूप वशिष्ठ, विशाल सिंह, योगेश शर्मा, नरेन्द्र निर्मल, नबाव सिंह, शिक्षक संघ कांग्रेस के लाल सिंह फौजदार, शिक्षक संघ अम्बेडकर के मुकेश पिप्पल, महासंघ उपाध्यक्ष मुकेश बाॅबी, महासंघ संरक्षक हेमराज सिनसिनवार, शिक्षक संघ शेखावत के कुंज बिहारी शर्मा, तोरन सिंह चौहान, सुरेश फौजदार, बलवीर सिंह, पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के रविन्द्र सिंह सूपा, तारा सिंह सागर, युजवेन्द्र तिवारी, जितेन्द्र फौजदार, विनोद शर्मा, आयुर्वेद के बलराम शर्मा, भरत सिंह गुर्जर, पशुपालन के महेशचंद, धनेश चंद सिनसिनवार, हरीमोहन मौर्य, वन विभाग के रोहिताश कुमार, नरेन्द्र सिंह आदि ने विचार रखे।

भरतपुर. प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत प्रदर्शन करते कर्मचारी महासंघ के सदस्य।

सामूहिक अवकाश पर विभाग वार कर्मचारी

पशुपालनविभाग के 250 कर्मचारी, कृषि विभाग के 250, पीडब्ल्यूडी के 150, शिक्षा विभाग के 9500, मंत्रालयिक वर्ग कलेक्ट्रेट के 2000, राजस्व पटवारी, कानूनगो एवं गिरदावर सहित 450 कर्मचारी शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर रहे।

लोगरहे परेशान : कर्मचारीमहासंघ की हड़ताल से अनजान रणजीत नगर निवासी महेश चंद कोली अपने बच्चे को मांटेसरी स्कूल छोड़ने आया। लेकिन शिक्षकों के अवकाश पर रहने के कारण उसे बैरंग लौटना पड़ा। अनाह गेट निवासी राजेन्द्र सिंह अपने बच्चे का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील अाया। लेकिन कर्मचारियों के अवकाश पर होने के कारण उसे परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि पटवारी, कानूनगो एवं गिरदावर सामूहिक अवकाश पर थे। नदिया मोहल्ला निवासी हेमलता अपने बच्चे का निवास स्थान प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील में आई, लेकिन पटवारी नहीं मिलने के कारण उसका प्रमाण पत्र नहीं बन पाया। बछामदी निवासी महेन्द्र सिंह अपने भैंस का उपचार कराने के लिए पुश चिकित्सालय पहुंचा, लेकिन डाक्टर कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर रहने के कारण पशु का इलाज नहीं हो पाया। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook