भीकनगांव विकासखंड के गांवों की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और हायर
सेकंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इससे कई स्कूलों में कई
विषयों के शिक्षक ही नहीं है।
संकुल केंद्र में 555 विद्यार्थियों पर मात्र आठ शिक्षक हैं। नए शिक्षा सत्र को शुरू हुए करीब दो माह बीत गए हैं लेकिन इसके बाद भी अब तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। विद्यार्थियों ने शिक्षकों की नियुक्ति कराने की मांग की है।
विद्यार्थियों ने बताया कि कक्षा 9वीं में सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं है। इससे अब तक दोनों विषय की पढ़ाई नहीं हो पाई है। ऐसे में सितंबर माह में होने वाली त्रैमासिक परीक्षा में कैसे पास हो पाएंगे। हर साल जुलाई में ही अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति कर पढ़ाई कराई जाती है लेकिन इस बार लापरवाही के चलते अब तक नियुक्ति नहीं हुई है। प्रभारी प्राचार्य रोहितदास सोलंकी ने बताया कि कक्षा 9वीं से 12 तक करीब 13 कक्षाएं संचालित होती है। इसमें 8 शिक्षक पढ़ाई करा रहे हैं। शेष कक्षाएं खाली रहती है। शिक्षकों की कमी के संबंध में वरिष्ठ कार्यालय को जानकारी दे दी गई है।