Recent

Recent News

तीसरी बार जारी हुई अतिशेष की सूची में भी विसंगतियां

खंडवा। नईदुनिया प्रतिनिधि शिक्षा विभाग ने तीसरी बार प्रायमरी स्कूल के अतिशेष शिक्षकों की सूची जारी की है। इसमें फिर कई विसंगतियां सामने आई हैं।
अब भी कई जूनियर शिक्षकों को सूची में शामिल कर लिया गया है, वहीं दिव्यांग शिक्षकों और विधवा शिक्षिकाओं के नाम भी सूची में शामिल हैं। बुधवार को सूची पर आपत्ति लेने का अंतिम दिन है।
सबसे पहले 22 अप्रैल को अतिशेष शिक्षकों की सूची जारी की गई, 260 अतिशेष शिक्षकों के नाम थे। इसके बाद जून के दूसरे सप्ताह में यह संख्या घटने की जगह बढ़कर 333 हो गई है। प्रायमरी स्कूल के अतिशेष शिक्षकों की इस सूची में तो मृत और रिटायर्ड शिक्षकों को भी अतिशेष बता दिया गया था। इसके चलते इस सूची को निरस्त कर दिया गया। अब तीसरी बार जारी सूची में 225 शिक्षकों के नाम हैं। इस सूची में भी कई विसंगतियां हैं।
ऐसा क्यूं हो यहा है
- समग्र शिक्षक व्याख्याता संघ के जिला संयोजक भैयालाल कानड़े ने कहा कि ऐसा क्यूं हो रहा है। विभाग को सूची में सुधार करना चाहिए।
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिला सचिव के एनपी मिश्रा ने कहा कि इसे लेकर संघ विरोध करेगा। विभाग को जल्द ही दावे-आपत्तियों का निराकरण करना चाहिए।
यह रहेगी प्रक्रिया
- 17 जुलाई को अतिशेष शिक्षकों की सूची जारी हुई।
- 19 जुलाई तक शिक्षक सूची पर आपत्ति ले सकते हैं।
- 19 से 26 जुलाई तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर निराकरण की कार्रवाई।
- 28 जुलाई को ई सेवा पुस्तिका में संशोधन के आधार पर सूची का पोर्टल पर प्रदर्शन।
- 28 जुलाई से 4 अगस्त तक पोर्टल पर शिक्षकों के लिए विकल्प प्रस्तुत करना।
- 8 अगस्त तक काउंसलिंग के माध्यम से अंतिम पदस्थापना सूची का प्रदर्शन करना।
- 14 अगस्त तक अतिशेष शिक्षकों द्वारा स्कूलों में पदभार ग्रहण करना।
करेंगे निराकरण
पोर्टल पर अतिशेष शिक्षकों की सूची भोपाल से जारी हुई है। इस बार जारी सूची में कई विसंगतियां हैं। इसके बाद भी अगर किसी शिक्षक का नाम विसंगतिपूर्ण जुड़ गया है तो वह बुधवार तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसका निराकरण किया जाएगा। - पीएस सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी

Facebook

Comments

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();