Advertisement

स्कूलों में करीब दो सौ से अधिक शिक्षकों की कमी होगी दूर

रतलाम /मंदसौर. प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जुझे रहे है।इस कमी को दूर करने के लिए विभाग एक और तो युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया कर रहा है। वहीं दूसरी और 20 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के बंद होने का इंतजार कर रहा है।
शिक्षा अधिकारियों ने ऐसे 220 स्कूलों के नाम आलाअधिकारियों को भेजे है। यह स्कूल यदि अगले सत्र में बंद होते हैतो करीब साढ़े तीन सौ से अधिक शिक्षकों को अन्य स्कूलों में किया जाएगा। इससे शिक्षकों की कमी दूर होगी।
डीईओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार युक्तियुक्तरण की प्रक्रिया में जिले में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की कुल संख्या 1840 के करीब है। इन में 1244 प्राथमिक स्कूल है। इन स्कूलों में करीब 180 से अधिक अतिशेष आने की संभावना है। वहीं हाईसेंकडरी और हाईस्कूल से आंकड़ा बहुत कम रहेगा। इस बार युक्तियुक्तरण की प्रक्रिया डीईओ कार्यालय से संचालित नहीं होगी। सीधे पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
ई सर्विस बुक करना है 20 तक कंपलीट
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में सबसे पहले शिक्षकों की ई सर्विस बुक तैयार करना है। सूत्रों के मुताबिक करीब ढाईसौ से अधिक शिक्षकों की ई सर्विस बुक को अपडेट करना शेष है। यह अपडेशन विभागीय अधिकारियों को 20 अप्रैल तक करना है। उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरु होगी। 20 अप्रैल को ई सर्विक बुक का कार्यपूरा होने के बाद पोर्टल के माध्यम से अतिशेष शिक्षकों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी।उसके बाद संबंधित अतिशेष शिक्षकों से ऑनलाइन ही प्राथमिकता वाले तीन स्कूलों के बारे में पूछा जाएगा। उसके बाद उनकी उन स्कूलों में पदस्थापना कर दी जाएगी।यह प्रक्रिया 20 मईतक पूरी हो जाएगी।
इनका कहना..
20 से कम संख्या वाले 220 स्कूल में करीब साढ़े तीन सौ से अधिक शिक्षक है। यदि इन कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को मर्ज करने का आदेश आता है। तो शिक्षकों की कमी दूर होगी।
- अनिल भट्ट, डीपीसी।
युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया अब पोर्टल के माध्यम से होगी। इसमें 20 मईतक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अभी शिक्षकों की ई सर्विस बुक अपडेशन का कार्य चल रहा है।

- लोकेंद्र डाबी, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक आरएमएसए।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook