Advertisement

तीन दिन पढ़कर आईं मंत्री चिटनीस, फिर 1.20 घंटे 8वीं के बच्चों को पढ़ाई बायोलॉजी

खंडवा. रानी लक्ष्मीबाई माध्यमिक स्कूल। समय सुबह 10 बजे। हॉल में 200 से अधिक विद्यार्थी। ये सभी कक्षा 8वीं के चार वर्ग के विद्यार्थी। पढ़ाई शुरू हुई पाठ क्रमांक 5 की। पाठ कोशिका संरचना एवं कार्य। 10.3 मिनट पर शुरू हुआ पीरियड 11.42 तक चला। विद्यार्थियों ने भी खूब ध्यान से पढ़ाई की। क्यों
कि इसमें कहानी, गीत, रोचक तथ्य के साथ नैतिकता का पाठ था। वह भी मिठाई के साथ। ये पाठशाला महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस की थी। वे मिल बांचे अभियान में स्कूल पढ़ाने पहुंची थी। कहानी से पे्ररित किया, गीत से हौसला बढ़ाया और खेल-खेल में कोशिका की बारिकी से जानकारी दी।
प्रोजेक्टर, ब्लैक बोर्ड पर एक घंटा 20 मिनट तक पढ़ाया। किताबी ज्ञान पर 45 मिनट तो 65 मिनट में जीवन प्रबंधन की गुर सिखाएं। उन्होंने कहा कि वे तीन दिन पढ़कर आई है, उन्होंने एमएससी की इसके बावजूद पूरी तैयारी की। क्योंकि बच्चों को पढ़ाना जिम्मेदारी का काम है। वो बोलीं ये सांकेतिक काम है, बाकी दिन तो शिक्षक ही पढ़ाएंगे। छात्रा तैय्यबा बानो, नाज बानो ने कहा टीचर से भी अच्छा हमें मंत्रीजी ने पढ़ाया।
ये मिली मंत्री की पाठशाला से सीख...
राष्ट्रीयता: कोशिकाओं से शरीर, व्यक्ति से परिवार, फिर समाज और राष्ट्र की स्थापना होती है।
प्रेरणा: कहानी में अभावों का सामना करके पढ़ाई कर पंडित दिनदयाल उपाध्याय की सीख व प्रेरणा को बताया।
पर्यावरण: पाठशाला के बाद स्कूल में 50 से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण बचाव का संदेश दिया।
सेवा: शिक्षा के बाद यदि व्यवहारिकता नहीं तो पढ़ाई किसी काम की नहीं। इसलिए सेवाभाव का गुण होना आवश्यक।
आत्मविश्वास: खुद पर भरोसा रखे, किताबी ज्ञान के साथ प्रेक्टिकल भी जरुरी, इसके बिना समझ नहीं आएगी।
यह भी पढें: मुगलों के खूनी भंडारे का क्या है राज, मिनरल वॉटर से भी शुद्ध है यहां का पानी
Archana Chitnis in Khandwa
बेटा आ करो आ... मंत्री अर्चना चिटनीस ने छात्राओं के नैतिकता का पाठ पढ़ाने के बाद

अपने हाथ से गजक खिलाई
यह भी पढें: मंत्री चिटनीस बोलने लगीं तो सांसद चौहान ने रोका, कहा-पहले अधिकारी की बात सुनें

मंत्री ने ये भी कराया
- विद्यार्थियों का ब्लड टेस्ट कराया। इसमें 450 से अधिक छात्राओं की जांच की गई।
- स्कूल परिसर में 50 से अधिक पौधे रौपे गए।
- आठवी के बाद कक्षा 12वीं को भी पढ़ाया।
- जिन छात्राओं ने सवाल के जवाब दिए उन्हें चंद्रगुप्त की पुस्तक गिफ्ट दी।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook