दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में शिक्षकों की कमी से
अड़चन आ रही है। जिससे अब तक मूल्यांकन का काम गति नहीं पकड़ पाया। जानकारी
के मुताबिक अब तक हुए मूल्यांकन में इस काम के लिए रजिस्टर्ड अनुभवी
शिक्षकों में से 60 फीसदी शिक्षक कॉपियां जांचने ही नहीं पहुंचे।
इस काम के लिए 468 शिक्षकों ने पंजीयन कराया था जबकि कॉपियां जांचने सिर्फ 185 शिक्षक ही पहुंच रहे हैं। इनमें 10वीं के 140 और बारहवीं कक्षा के 45 मूल्यांकनकर्ता शामिल हैं। अब विभाग ने मूल्यांकन से गैरहाजिर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का मन बनाया है।
अंग्रेजी और संस्कृत के मूल्यांकन कर्ताओं की कमी
मूल्यांकन केंद्र में 12वीं संस्कृत, अंग्रेजी विशिष्ट और दसवीं बोर्ड में अंग्रेजी विशिष्ट विषय के शिक्षकों की कमी बनी हुई है। दसवीं के अंग्रेजी विशिष्ट का एक भी मूल्यांकनकर्ता नहीं है। मूल्यांकन प्रभारी ने बताया कि बारहवीं की कॉपियां जांचने के बाद ही दसवीं की कॉपियां जांचने का काम हो सकेगा। इसके लिए हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक-2 को सेंटर बनाया गया है। जहां बोर्ड परीक्षाओं की कापियां जांचने का काम 20 मार्च से प्रारंभ हो गया है। उनके मुताबिक सोमवार से इसके गति पकड़ने की उम्मीद है। जिसके लिए सभी मूल्यांकन कर्ताओं को उपस्थित रहने निर्देश भी जारी किए गए हैं।
शनिवार तक हुईं बोर्ड परीक्षाएं
मूल्यांकन प्रभारी टीडी उसराठे ने बताया कि शनिवार तक 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा था। जिसमें शिक्षकों की डयूटी लग रही थी। अनेक विषय शिक्षक, संकुल प्राचार्य, बोर्ड परीक्षा के केंद्राध्यक्ष व अन्य डयूटी के चलते मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंच पा रहे थे। अब परीक्षाएं समाप्त होने के बाद सोमवार से सभी शिक्षकों को पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जो नहीं पहुंचेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-10 अप्रैल तक चलेगा प्रथम चरण का मूल्यांकन
- इस बार दो जिलों की कापियों का मूल्यांकन हो रहा
-10वीं की चार विषय की कापियां प्रथम चरण में जांचने आई।
-12वीं की छः विषयों की कापियां प्रथम चरण में 51हजार 235 कापियां जांचने आई है।
-10वीं चार विषयों की 1 लाख 33 हजार 923 कापियां प्रथम चरण में जॉच जा रही है।
- 12वीं की 5100 व 10वीं की 14 हजार 200 कापियां जॉची जा चुकी हैं।
12वीं की कापियां जांचने इतनों ने कराया पंजीयन
विषय- पंजीयन- मूल्यांकन करने पहुंच रहे
हिंदी विशिष्ट- 40-13
अंग्रेजी सामान्य-28-10
ंसंस्कृत-03-01
गणित-27-05
जीवविज्ञान-30-8
वाणिज्य संकाय-17-06
10वीं की कापियां जांचने इतने मूल्यांकन कर्ताओं ने कराया पंजीयन
विषय- पंजीयन- मूल्यांकन करने पहुंच रहे
हिंदी विशिष्ठ-86-36
संस्कृत-60-27
गणित-87-39
विज्ञान-90-38
------------
बोर्ड परीक्षाएं समाप्ति के बाद सोमवार से मूल्यांकर्ताओं को उपस्थित होने निर्देश दिए गए हैं। जो मूल्यांकन कर्ता उपस्थित नहीं होंगे उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
टीडी असाठी, मूल्यांकन प्रभारी, बोर्ड परीक्षा
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC