लंबे समय से अध्यापक से वरिष्ठ अध्यापक के पद पर पदोन्नति की बाट जोह रहे जिले के अध्यापकों का इंतजार अब समाप्त होने को है। जिला पंचायत ने अध्यापक से वरिष्ठ अध्यापक के पद पर पदोन्नति के लिए 3 अप्रैल को काउंसलिंग आयोजित करने का निर्णय लिया है।
यह काउंसलिंग जिला पंचायत कार्यालय में दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए विषयवार उपलब्ध रिक्त पदों के मान से पात्र अध्यापकों की विषयवार वरिष्ठता सूची मंगलवार को जारी कर दी गई है। काउंसलिंग के दौरान पात्र अध्यापकों को मूल शैक्षणिक अभिलेख, शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, प्रथम नियुक्ति आदेश, अध्यापक संवर्ग में नियुक्ति आदेश सहित विकलांगता एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
जिला पंचायत द्वारा जो विषयवार सूची जारी की गई है। उसके अनुसार सूची में हिंदी विषय में राजकुमारी जैन सेसई सड़क, कल्पना भार्गव जराय, सुनीता गोलिया खतौरा, मनोज कुमार शर्मा मल्हावनी, शिवकुमार पाठक बदरवास, वीरेन्द्र शर्मा सिरसौद, एलआर आर्य मुढ़ैरी, सिद्दलराम कुशमी कछौआ शामिल हैं। अंग्रेजी विषय में रामेश्वरदयाल गुप्ता तानपुर, नीरजसिंह परमार बमना, धर्मेन्द्र रघुवंशी सजाई, अंगदसिंह तोमर पोहरी, कमलसिंह कलावत पिपरौ, फूलसहाय भगत खैरोना, धर्मेन्द्र कबीर मुढ़ैरी इसी तरह संस्कृत विषय में अर्चना गुप्ता कालीपहाड़ी, वीरेन्द्र शर्मा सिरसौद, मनोज शर्मा बीआरसी कोलारस, मुकेश यादव सिलपुरा, अन्वेशराम भगत गरैंठा, प्रेमप्रकाश सिरौलिया परिच्छा, कमलेश गौतम कुटावली, साधना त्रिपाठी देवखेड़ा, प्रकाशनारायण जाटव पुनावली शामिल हैं।
इसी तरह गणित विषय में रामकृष्ण रघुवंशी रातौर, मुकेश पाठक करही, संजय पाराशर कुंअरपुर, राजीव गुप्ता करैरा, इंदरसिंह अहिरवार खजरा, महेन्द्र शाक्य बूढ़ीबरौद शामिल हैं, जबकि जीव विज्ञान में रेखा तिवारी अमोलपठा, कीर्ति कर्ण बामौरकलां, निशा बेमटे सुरवाया, राजेश त्यागी तानपुर, कैलाशचंद्र वर्मा भटनावर, चंपालाल कुशवाह खतौरा, रविकांत वर्मा जेएसके शिवपुरी, बृजेश असोलिया सेमरी, उमेश करारे नौहरीकला, इसी तरह रसायन शास्त्र विषय में निशा दीक्षित पोहरी, नीरजा खरे दिनारा, बृजेश शर्मा नदावन, मनीषा पाठक पिपरा, सुषमा सेंगर झूतरी, सुरेश गुप्ता धर्मपुरा, लखनसिंह परिहार अटरूनी, जबकि भौतिक शास्त्र में संतोष शर्मा खनियांधाना, संतोष गर्ग मुढ़ैरी, इंद्रसिंह पोहरी, विजय ओझा पोहरी, दीवान शर्मा हीरापुर, गिरीश गुप्ता रामपुरा, उदयसिंह जाटव खिरिया पुनावली शामिल हैं। राजनीति शास्त्र विषय में बसंती भगत पोहरी, रामकृष्ण शिवहरे नयागांव नरवर, नरेन्द्र रासमेरिया पिछोर, उमेशचंद्र पाठक चंदूपहाड़ी, बृजेश शर्मा नदावन, मुकेश पटेरिया कालीपहाड़ी चंदेरी, रामनिवास जाटव तिजारपुर, नीलमणि मिंज गल्थुनी, जबकि अर्थशास्त्र में शोभा सक्सेना दिनारा, शिवदयाल शर्मा गोवर्धन, रमेशचंद्र जाटव रामनगर, जगतराम भगत मढ़वासा शामिल हैं। इसी तरह भूगोल विषय में रजनी बुंदेला करारखेड़ा, दसरूराम भगत रिजौदा, छोटेलाल पुरे सिरसौद, रामेश्वरदयाल पाराशर बंडा, जबकि इतिहास विषय में निशा दीक्षित पोहरी, सुनीता गोलिया खतौरा, प्रगति कर्ण पिछोर, रामसिंह यादव खतौरा, सुधीर इक्का छर्च, कुंता वर्मा जराय, अतरसिंह जाटव कोलारस, मेल्डा इक्का नदावन, बसंती मिंज धामनटूक के अलावा वाणिज्य संकाय में नीरज परमार बमना, अंगद तोमर पोहरी, धीरेन्द्र शाक्य तानपुर, महेश्वरराम भगत मारौरा खालसा, राजेश्वरराम बैरागी सिरसौना, चंद्रमोहन सिरसौद शिवपुरी, नीलू खटीक खजूरी के नाम शामिल हैं।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC