Advertisement

100 शिक्षकों का वेतन काटा, शासन के खजाने में जमा होंगे 20 लाख रुपए

भास्कर संवाददाता | श्योपुर जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले 100 से अधिक लापरवाह शिक्षकों के नाम उजागर हुए हैं। श्योपुर में सप्ताह के सोमवार को एक ही दिन में इतनी बड़ी कार्रवाई पहली बार अंजाम दी गई।
सभी 28 जिला अधिकारियों द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में गैर हाजिर रहने वाले शिक्षकों की संख्या 74 से बढ़कर 100 से ऊपर पहुंच गई है। इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1-1 महीने का वेतन काटा गया है। साल के पहले माह का वेतन संबंधित शिक्षकों को नहीं मिल पाएगा। शिक्षकों का वेतन काटकर 20 लाख से अधिक की राशि शासन के खजाने में जमा हो जाएगी। प्रशासन के इस बड़े कदम से स्कूल न जाने वाले शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है। स्कूल से गैर हाजिर रहने वाले शिक्षकों पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। लापरवाह शिक्षक नहीं सुधरे तो उन्हें आगे चलकर बिना वेतन के काम करना पड़ सकता है। इन शिक्षकों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्र में 30 कार्यकर्ता भी गैर हाजिर मिली थीं। इन कार्यकर्ताओं का भी एक एक महीने का वेतन काटा गया है। कार्यकर्ताओं के काटे गए वेतन की राशि 1 लाख 50 हजार बनती है। प्रशासन की यह कार्रवाई लगातार जारी रही तो सरकारी स्कूलों में शिक्षा का ढर्रा सुधर जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में बदनाम स्कूलों में शिक्षा के स्तर में भी सुधार होने लगेगा। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook