मंदसौर/रतलाम. सरकारी विद्यालयों में अव्यवस्थाओं और शिक्षकों के समय पर नहीं आने की कई बार मामले सामने आए है। इस बार शिक्षा विभाग की पोर्टल पर चल रही ऑनलाइन युक्तियुक्तरण की प्रक्रिया ने स्थानीय शिक्षा अधिकारियों की जवाबदेही की पोल खोल कर रख दी है।
करीब एक साल से 273 स्कूलों में करीब 285 शिक्षक आवश्यकता नहीं होने के बाद भी पढ़ा रहे थे। यह हम नहीं कह रहे है विभाग की इस ऑनलाइन प्रक्रिया में 283 अतिशेष शिक्षक सामने आए है। यह केवल प्राथमिक विद्यालय की है। अभी माध्यमिक, हाईस्कूल और हायरसेंकडरी की सूची आना शेष है।
सबसे अधिक अतिशेष जिला मुख्यालय पर
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक मंदसौर में जिले में सबसे अधिक अतिशेष प्राथमिक विद्यालय में सामने आए है। यहां पर 88 अतिशेष शिक्षक है। इसके बाद मल्हारढ़ ब्लॉक में 82 शिक्षक अतिशेष है। गरोठ ब्लॉक में 66 शिक्षक अतिशेष है तो सीतामऊ में 47 और सबसे कम भानपुरा में 34 शिक्षक अतिशेष आए है।
फैक्ट फाइल
विकासखंड अतिशेष शिक्षक
मंदसौर 88
मल्हारगढ़ 82
गरोठ 66
सीतामऊ 47
भानपुरा 34
(स्त्रोत-जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय)
माध्यमिक स्कूल सहित हाईसेंकडरी की भी आना शेष
डीईओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक स्कूल, हाईस्कूल और हायरसेंकडरी स्कूल की अतिशेष शिक्षकों की जानकारी भी जल्द ही पोर्टल पर आएगी। शिक्षकों से दावे आपत्ति भी लिए जाएंगे। उसके बाद करीब 20 मई तक जिले में युक्तियुक्तकरण की पूरी प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप अतिशेष शिक्षकों की जानकारी ली गई है। वहीं हाइस्कूल और हायरसेंकडरी स्कूल में विषय के अनुसार अतिशेष शिक्षकों की लिस्ट जारी होगी।
शिक्षकोंं की कमी होगी दूर
जानकारी के अनुसार युक्ति-युक्तकरण की प्रक्रिया के बाद जिले में प्राथमिक से लेकर हायरसेंकडरी स्कूल में शिक्षकों की करीब 30 से 45 फीसदी तक दूर होने की संभावना है। जिले के 1244 प्राथमिक स्कूलों में करीब 319 अतिथि शिक्षक है। वहीं इन्हीें स्कूलों में 285 अतिशेष शिक्षक की सूची जारी हुई। हांलाकि जानकारी सूची में कुछ संशोधन की संभावना भी जता रहे है।
इनका कहना...
20 मई युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूर्ण होगी। अभी प्राथमिक विद्यालयों के अतिशेष की जानकारी लोड की गई है। अभी माध्यमिक, हाईस्कूल और हायरसेंकडरी की सूची आना शेष है।
- बीएस पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी मंदसौर।