सिवनी. जिले में सरकारी कामकाज किस ढर्रे से चल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण यहां देखने को मिल रहा है। कार्यालय कलेक्टर (जिला-ई-गवर्नेंस सोसायटी) सिवनी के आदेश में तीन साल पहले स्वर्गवास हो चुके बरघाट ब्लॉक के संकुल केंद्र खामी स्कूल मलारा में पदस्थ रहे सहायक शिक्षक की कम्प्यूटर दक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम की सूची में आया नाम देखकर अन्य शिक्षक साथी हतप्रभ रह गए।
सूची में सातवें स्थान पर नाम
होली पर्व की छुट्टी के बाद आगामी 15 मार्च से 14 अप्रैल 2017 तक समस्त कार्यदिवस में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक तीन घण्टे प्रतिदिवस तक आयोजित किया गया है। बरघाट ब्लॉक की सूची में कुल 30 शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। इस सूची के क्रमांक सात नम्बर पर जब सहायक शिक्षक सुरेश कुमार मोहर संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खामी का नाम जिन शिक्षकों व प्राचार्यों ने देखा तो वे आश्चर्यचकित रह गए। उक्त शिक्षक का निधन सेवानिवृत्ति से तीन साल पहले ही हो गया है।
तीन साल से नहीं हटा नाम
कम्प्यूटर कार्य में दक्ष बनाने के लिए जिले के शासकीय सेवकों में से एक ऐसे शिक्षक की ड्यूटी लगा दी गई है जो अब इस दुनिया में नही है। मृतक शिक्षक की ड्यूटी किसने लगाई और इस कार्य में कौन-कौन दोषी हैं यह तो जांच का विषय है लेकिन इन तीन वर्षों में भी दिवंगत शिक्षक का नाम स्कूल और कार्यालय के रजिस्टर में दर्ज है और वह अभी कार्यरत हैं।
यहां होना है प्रशिक्षण
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में सभी अधिकारी, कर्मचारियों को कम्प्यूटर कार्य में दक्ष किया जाना है। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। उपरोक्त प्रशिक्षण क्षेत्रीय क्षमता संवर्धन केंद्र बींझावाड़ा जिला पंचायत के सामने आयोजित किया जाएगा।
इनका कहना है
सहायक शिक्षक सुरेश कुमार मोहर का सेवानिवृत्ति से लगभग 3-4 साल पहले ही स्वर्गवास हो गया है। वे माध्यमिक शाला मलारा में पदस्थ थे। सूची में दिवांगत सहा. शिक्षक का नाम कैसे आया यह पता नहीं।
मुन्नालाल तेकाम, प्राचार्य
शास. हायर सेकेण्डरी स्कूल खामी, बरघाट
इनका कहना है
पुरानी लिस्ट के चलते स्वर्गवासी शिक्षक का नाम लिस्ट में आ गया होगा। गड़बड़ी कहां से हुई है जांच करवाता हूं।
अरुण विश्वकर्मा, एसडीएम सिवनी