मंदसौर। ब्यूरो वर्तमान शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही जिला
शिक्षा केंद्र ने अतिशेष शिक्षकों को चिन्हित कर लिया था। छात्र संख्या के
मान से ज्यादा शिक्षकों वाले स्कूलों की सूची भी बन गई थी। जिला शिक्षा
अधिकारी कार्यालय को 30 सितंबर तक अतिशेष शिक्षकों को स्कूलों में भेजने की
सूची तैयार को कहा भी गया था, लेकिन यहां पदस्थ नए बाबू दो माह बाद भी काम
समझ नहीं पा रहे हैं।
इधर पुराने बाबुओं को बुलाया जरूर जा रहा है लेकिन वे काम में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके चलते एक माह बाद भी सूची तैयार नहीं हो पाई है जबकि नीमच सहित कई जिलों में सूची तैयार की जा चुकी है।
सत्र की शुरुआत में जिला शिक्षा केंद्र ने अतिशेष शिक्षकों की एक सूची जिला शिक्षा विभाग में पहुंचाई थी। इसमें 20 से कम बच्चे वाले 217 स्कूलों को चिन्हित किया गया था। यहां दो से तीन शिक्षक पदस्थ हैं। इसी दौरान भोपाल से 15 सितंबर को आदेश जारी हुए थे कि 30 सितंबर तक अतिशेष शिक्षकों की सूची तैयार करें। एक माह बीतने के बाद भी मामले में शिक्षा विभाग में कोई हलचल नजर नहीं आ रही है। बाबुओं की नियुक्ति हुए दो माह हो चुके हैं। इसके बाद भी शिक्षा अधिकारी बाबुओं को काम समझ में नहीं आने की बात कह रहे हैं।
नीमच सहित कई जिलों में सूची तैयार
नए बाबुओं को काम समझ में नहीं आ रहा है। जबकि आदेश मिलने के बाद नीमच सहित प्रदेश के कई जिलों में 30 सितंबर से पहले ही सूची तैयार कर ली गई। अब शिक्षा अधिकारी शासन के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।
रिक्त पदों की नहीं मिल पाएगी जानकारी
वर्ष 2015-16 की जानकारी के अनुसार पांच या इससे कम बच्चों वाले 20 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण कर दिया गया, पर अतिशेष शिक्षकों को वहां से नहीं हटाया गया। इस तरह लगभग 200 अतिशेष शिक्षक जिले के स्कूलों में कार्य कर रहे हैं। नवंबर में अध्यापक संवर्ग के लिए भी स्थानांतरण नीति जारी हो सकती है।
हमने तैयार कर ली है सूची
- 30 सितंबर तक अतिशेष शिक्षकों की सूची तैयार करने के निर्देश मिले थे। निर्देशानुसार सूची तैयार कर ली गई है।-केसी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, नीमच
नए कर्मचारी हैं
- बाबुओं का स्थानांतरण करने से देरी हो रही है। नए कर्मचारियों को काम समझ नहीं आ रहा है। नया काम समझने में थोड़ा समय लगता है। इसी कारण अतिशेष शिक्षकों को स्कूलों में भेजने की सूची तैयार नहीं हो पाई है।-बीएस पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी, मंदसौर
सूची तैयार की थी
- शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में हमने सूची तैयार की थी, जिसमें छात्र संख्या के मान से ज्यादा शिक्षकों को शामिल किया गया है। इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी दे दी है।-अनिल भट्ट, जिला परियोजना अधिकारी
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC