Advertisement

69 की जगह अपलोड 138 विद्यार्थी, डीईओ लिखा पत्र

भास्कर संवाददाता | सोहागपुर शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण की सूची में विद्यार्थियों की संख्या गलत अपलोड होने से दो शिक्षकों की पदस्थापना होगी। लेकिन स्कूल में 69 विद्यार्थी दर्ज हैं। बीआरसी जेपी रजक ने त्रुटि सुधार के लिए डीईओ कार्यालय को पत्र लिखा है। जो सूची अपलोड की है उसके आधार पर शिक्षक पदस्थापना उसी स्कूल में कराने की इच्छा जाहिर करने लगे थे।
इसकी जानकारी बीआरसी को को लगी तो उन्होंने त्रटि सुधार करने की बात कही। शिक्षा विभाग के स्कूलों में युक्तियुक्तकरण की सूची से शिक्षकों की पदस्थापना दर्ज संख्या के आधार पर किया जाना है। अतिशेष शिक्षकों के लिए अपलोड शिक्षकों की सूची में गलत संख्या अपलोड हो हुई है। तिलकवार्ड स्थित माध्यमिक शाला में वास्तविक दर्ज संख्या 69 है। शिक्षक प्रमोद परसाई ने बताया 6वीं में 33 एवं 7वीं में 36 विद्यार्थी दर्ज हैं। अतिशेष की सूची में तिलकवार्ड माध्यमिक शाला के समक्ष दर्ज संख्या 138 अपलोड दिखाई दे रही है। दरअसल दर्ज संख्या बढ़ने से युक्तियुक्तकरण में पदस्थापना के लिए शिक्षकों की संख्या दो हो गई।



शिक्षक स्थानीय स्तर पर ही पदस्थापना करा सकते हंै। बीआरसी जेपी रजक का कहना है त्रुटि जानकारी में आई है। स्कूल से जानकारी एकत्र कर डीईओ कार्यालय को भेजी जा चुकी है। इसमें शीघ्र ही सुधार कर लिया जाएगा।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook