खंडवा। अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष कर रहे अध्यापकों ने रविवार को
तिरंगा यात्रा निकाली। नेहरू स्कूल मैदान पर एकत्रित हुए अध्यापकों ने
राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद यहां से 500 से अधिक अध्यापक
तिरंगा लेकर कलेक्टोरेट परिसर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
अध्यापकों के वेतन में विसंगति, शिक्षा विभाग में संविलियन, स्वैछिक स्थानांतरण नीति, महिला अध्यापकों को संतान पालन अवकाश, वरिष्ठ अध्यापकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर अध्यापकों ने रैली निकाली। अध्यापक संघर्ष समिति के बैनर तले हुए आयोजन में अध्यापकों के सभी संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। नेहरू स्कूल मैदान पर हुई सभा को अध्यक्षीय मंडल के प्रशांत दीक्षित, नितिन पाटिल, शिव इंगले, भगवान कानड़े और मनीष सोनी सहित अन्य ने संबोधित किया। सभी ने अध्यापकों को एकजुट होकर संघर्ष करने की मांग की।
राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी
दोपहर ढाई बजे अध्यापकों ने तिरंगा लेकर रैली निकाली। दिग्गी भी पछताया था, शिवराज भी पछताएगा, हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते, शिक्षक जब तक भूखा है ज्ञान का सागर सूखा है... के नारे लगाते हुए अध्यापक शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे। करीब चार किलोमीटर का सफर तय कर अध्यापक कलेक्टोरेट परिसर पहुंचे। यहां नायाब तहसीलदार उदयसिंह मंडलोई को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भगवान पटेल, भीमाशंकर पटेल, शिवनाथ मिश्र, संजय भारके, राजेश बिल्लौरे, रत्नेश साहू, राजेंद्र गौर, पुष्पेंद्र परमार, मुरलीधर महाजन और राजकुमारी धार्वे सहित अन्य उपस्थित रहे।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC