Recent

Recent News

स्कूल में गप मारते मिले शिक्षक, डीईओ ने कहा था, वेतन काटो प्राचार्य ने नहीं माना आदेश, बोले- उनके कहने से क्या होता है

एक महीने पहले उत्कृष्ट विद्यालय दतिया में निरीक्षण केे दौरान गप मारते मिले शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटने केे निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी आरएल उपाध्याय ने दिए थे। लेकिन डीईओ केे निर्देशों को दरकिनार कर स्कूल प्राचार्य यूके मिहोरिया ने यह कहते हुए सभी शिक्षकों को पूरे माह का वेतन निकाल दिया कि डीईओ के कहने से क्या होता है।
स्टाफ स्कूल तो आया था अगर वे कोर्ट चले जाएंगे तो जबाव तो हमें देना पड़ेगा। 

जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी आरएल उपाध्याय ने दो फरवरी को ठंडी सड़क स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक का औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक स्टाफ खेल मैदान में बैठकर गप हांक रहा था और कक्षाएं खाली पड़ी थीं। इस पर डीईओ श्री उपाध्याय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्राचार्य मिहोरिया को नियमित स्टाफ का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए थे। लेकिन स्कूल प्राचार्य यूके मिहोरिया ने डीईओ के आदेश को दरकिनार करते हुए स्टाफ का पूरे महीने का वेतन निकाल दिया। आठ मार्च को सभी शिक्षकों को फरवरी महीने का पूरा वेतन भी प्राप्त हो गया। खास बात तो यह है कि जब उनसे इस संबंध में पूछा गया तो वे बोले डीईओ के कहने से क्या होता है। जब पूरा स्टाफ उपस्थित था। तो उसका वेतन कैसे काट सकते हैं। कोई कोर्ट चला जाएगा तो जवाब तो हमें देना पड़ेगा। वहीं डीईओ श्री उपाध्याय ने इस मामले में प्राचार्य को नोटिस जारी कराने की बात कही है। 

स्कूल का निरीक्षण करते जिला शिक्षा अधिकारी। 

कोर्ट में जवाब तो हमें देना पड़ेगा 
 डीईओ साहब ने शैक्षणिक स्टाफ का एक दिन का वेतन काटने के लिए भी कहा था। लेकिन उनके कहने से क्या होता है। स्टाफ तो पूरा मौजूद था। कुछ लोग मैंने परीक्षा कार्य में लगा रखे थे। कोई कोर्ट चला जाता तो मुझे जवाब देना पड़ता। इसलिए मैंने पूरा वेतन निकाला है। - यूके मिहोरिया, प्राचार्य, शाउउमावि क्रमांक एक, दतिया 

प्राचार्य को शोकॉज नोटिस जारी करेंगे 
 निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय का शैक्षणिक स्टाफ अपना कर्तव्य ठीक ढंग से निभाते नहीं मिला था। इसलिए एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया था। यदि वेतन नहीं काटा गया है तो प्राचार्य को नोटिस जारी किया जाएगा। - आरएल उपाध्याय, डीईओ, दतिया 

नियमित कर्मचारियों पर मेहरबानी, संविदा केे साथ सौतेला व्यवहार 
उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री मिहोरिया का व्यवहार अपने स्टाफ के प्रति भी दोहरा नजर आ रहा है। एक ओर अपने नियमित स्टाफ को फायदा कराने के लिए उन्होंने डीईओ के आदेश को ताक पर रखकर पूरा वेतन निकाल दिया है। वहीं संविदा कर्मचारियों का वेतन रोके हुए हैं। संविदा कर्मचारी कई बार उनसे वेतन निकालने के लिए गुहार भी लगा चुके हैं। लेकिन प्राचार्य श्री मिहोरिया पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। 
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Facebook

Comments

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();