Advertisement

शिक्षा के लिए बने ग्रुप पर परोसी अश्लील सामग्री

टीकमगढ़.शिक्षा के स्तर में सुधार हो और शिक्षा विभाग से संबंधित आदेश-निर्देश तत्काल ही सभी संबंधितों को मिले इसके लिए पृथ्वीपुर विकासखण्ड में एक व्हॉट्स एप ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप में शामिल एक शिक्षक द्वारा इस पर लगभग ढाई मिनिट का एक अश£ील वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के शेयर होने के बाद से पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में ग्रुप एडमिन और संकुल प्राचार्य ने संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पृथ्वीपुर की कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल के संकुल प्राचार्य रामकुमार सोनी ने विभागीय आदेशों-निर्देशों की सुविधा के दृष्टि से व्हॉट्स एप पर पीएसएमएस गल्र्स पृथ्वीपुर ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप में विकासखण्ड के अधिकारियों के साथ ही संकुल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को जोड़ा गया है। इस ग्रुप में जुड़े एक अध्यापक द्वारा इस पर लगभग ढाई मिनिट का एक अश्लील वीडिया पोस्ट किया गया है। इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद से पूरे ग्रुप सहित विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो पोस्ट होने के बाद से सबसे ज्यादा परेशान इसमें जुड़ी शिक्षिकाएं बताई जा रही है।
जारी किया नोटिस: इस वीडियो के ग्रुप में पोस्ट होने के बाद कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर के प्राचार्य रामकुमार सोनी ने संबंधित अध्यापक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। इस नोटिस में 10 मई को पोस्ट किए गए वीडियो को शिक्षक की गरिमा धूमिल करने वाला बताते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कहीं गई है। उन्होंने संबंधित शिक्षक से दो दिन के भीतर इसका जबाव मांगा है।
अन्य विभागों में भी यही हाल: यह केवल शिक्षा विभाग का मामला नही है। अन्य विभागों में भी ऐसे मामले सामने आ चुके है। कुछ दिन पूर्व जतारा के राजस्व विभाग के ग्रुप पर एक लिपिक द्वारा अश्लील वीडियो पोस्ट किया गया था। इसके साथ ही जतारा जनपद के ग्रुप पर भी एक जाति विशेष पर आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट किया गया था। इसे लेकर भी लोगों द्वारा कड़ी नाराजगी जाहिर की गई थी।
कहते है अधिकारी: यह गंभीर मामला है। शिक्षक समाज में आदर्श होते है। इसकी पूरी जांच की जाएगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- अजब सिंह ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी, टीकमगढ़।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook