बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए हिंदी और अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं मिल रहे हैं। दूसरे विषयों में भी शिक्षकों की कमी से मूल्यांकन प्रभावित हो रहा है। पंजीयन कराने के बाद भी कॉपियां जांचने नहीं आने वाले 391 शिक्षकों को नोटिस जारी होंगे। अभी कुल 296 शिक्षक ही कॉपियां जांच रहे हैं।
12वीं की हिंदी और अंग्रेजी विषय की काॅपियां जांचने के लिए 62 शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन केवल 28 शिक्षकों के पहुंचने से मूल्यांकन की गति धीमी है। दोनों कक्षाओं में 687 शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, इनमें 391 शिक्षक मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। विभाग इन शिक्षकों को नोटिस जारी करेगा।
उत्कृष्ट स्कूल में चल रहे मूल्यांकन के लिए इस बार कक्षा दसवीं की 97 हजार 899 तथा 12वीं की 46, 389 काॅपियां आई हैं। अभी कॉपियां जांचने का काम आधा भी नहीं हुआ है। सबसे अधिक परेशानी कक्षा 12वीं की है। 6 अप्रैल से मूल्यांकन का दूसरा चरण शुरू होना है। शिक्षकों की कमी से दूसरा चरण भी प्रभावित हो सकता है।
धीमी रफ्तार
391 शिक्षकों को जारी होंगे नोटिस, 46 हजार में से जांची के केवल 15 हजार 12वीं की काॅपियां
हिंदी व अंग्रेजी के 28 शिक्षक पहुंचे
12वीं के हिंदी विषय के लिए 32 और अंग्रेजी के लिए 30 शिक्षकों ने पंजीयन कराया है। हिंदी के लिए 12 और अंग्रेजी के लिए 16 शिक्षक ही आ रहे हैं। वहीं आने वाले दिनों में स्कूल खुल जाएंगे। उत्कृष्ट प्राचार्य ने स्कूल समय में परिवर्तन किया है। सुबह 7.30 से 10.15 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। इसके बाद मूल्यांकन शुरू होगा।
उत्कृष्ट स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं की काॅपियों का मूल्यांकन करते हुए शिक्षक।
नोटिस जारी कर रहे हैं
मूल्यांकन के लिए हिंदी और अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की कमी है। कई शिक्षक मूल्यांकन कार्य के लिए नहीं आ रहे हैं। इन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। -राकेश दीक्षित, मूल्यांकन केंद्र प्रभारी
Pay-scale / Merit / Counseling / Appointment / Transfer / Court - case & all Madhya Pradesh latest news - Source of Reliable Information
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();