Advertisement

तबादलों पर गरमाई राजनीति चहेतों को बचाने में लगे नेता

अधिकारियों ने बनाई मनमाने ढंग से तबादले की सूची
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद विभागीय तबादलों से जिले की राजनीति गरमा गई है। एक तरफ तो नेताओं ने नापसंद अधिकारी-कर्मचारियों को हटाने में जोर लगाया तो अब चहेतों को बचाने में जुट गए हैं। पंचायत सचिवों के तबादलों को लेकर ही शुक्रवार को जिला पंचायत में घमासान मचा था। शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर पालिका में भी अंदरूनी उथल-पुथल मची है।

जिला पंचायत में जो माहौल शुक्रवार को सामान्य प्रशासन सभा की बैठक में दिखा, वह इस परिषद में पहली बार हुअा। अध्यक्ष कुशल पटेल ने न केवल अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया, बल्कि नाराजगी जाहिर करने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा के पास पहुंच गए। बैठक को बेनतीजा बताकर स्थगित करने की घोषणा कर डाली। पंचायत सचिवों के तबादलों को लेकर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों में ठन चुकी है।

दरअसल जिला पंचायत अध्यक्ष की नाराजगी तबादलों में तव्वजो न मिलने के साथ जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा को अनसुना करने से है। उनका कहना है कि अधिकारियों ने मनमाने ढंग से स्थानांतरण की सूची बना ली और अब बैठक की नौटंकी कर रहे हैं।

बात प्रभारी मंत्री सूर्य प्रकाश मीणा तक पहुंच चुकी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा के बगैर लिस्ट फाइनल न करने का आश्वासन दिया है। इधर जिला पंचायत सीईओ अभिजीत अग्रवाल ने लिस्ट प्रभारी मंत्री तक पहुंचाने की तैयारी कर ली है। 20 अगस्त तबादले की अंतिम तारीख तय थी। अब देखना यह है कि नतीजा क्या निकलता है।

दो विभागों में उथल-पुथल

हाल ही में प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद 12 विभागों के 274 कर्मचारियों की सूची के मुकाबले 225 कर्मचारियों की सूची तैयार हुई है। इनमें शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के तबादले चर्चा में हैं। अधिकारियों ने व्यवस्था के तौर पर दोनों विभागों में कुछ कर्मचारियों के स्थान बदल दिए हैं। ये सत्ताधारी दल के नेताओं के खास हैं। तबादला होने के बाद यह आकाओं से तबादले रुकवाने का जोर लगा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में प्रभारी मंत्री ने 27 कर्मचारियों के तबादले फाइनल किए थे, लेकिन सूची जारी हुई तो 24 के आदेश निकले। यही स्थिति शिक्षा विभाग की है। प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद भी 9 कर्मचारियों की लिस्ट जारी करने की हिम्मत अधिकारी नहीं जुटा पा रहे हैं। अधिकारियों को अच्छे से पता है कि लिस्ट जारी होते ही घमासान मच जाएगा।

नगरपालिका में भी हलचल

नपा में भी तबादलों को लेकर खासी उथल-पुथल मची है। फिलहाल तीन कर्मचारियों के तबादलों को लेकर माहौल गर्म है। ये तबादले भी सत्ता से जुड़े एक नेता ने कराए हैं। इससे सत्ता से जुड़े एक अन्य नेता नाराज हैं। तबादलों की आड़ में नेताओं की अंदरूनी लड़ाई बाहर आ सकती है।

हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं

तबादलों में जनप्रतिनिधियों का दखल रहता है। संगठन का कोई रोल नहीं है। सत्ता से जुड़े लोगों से संबंधित मामलों में अभी तक किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई है। संपत मूंदड़ा, जिलाध्यक्ष भाजपा होशंगाबाद
link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook