भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पदस्थ 2500
व्याख्याताओं को दूसरा समयमान वेतनमान देने के आदेश गुरुवार को जारी हो गए
हैंं। यह लाभ एक अप्रैल 2006 से दिया जाएगा।
इससे व्याख्याताओं के वेतन में 5 से 10 हजार रुपए महीने की वृद्धि हो जाएगी। वेतनमान का लाभ उन 2000 व्याख्याताओं को भी मिलेगा, जो हाल ही में पदोन्न्त होकर प्राचार्य बन गए हैं।
सरकार ने समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2006 से समयमान वेतनमान का लाभ दिया था।
तब स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक संवर्ग को एक अप्रैल-06 की स्थिति में सीधी भर्ती न मानते हुए इससे वंचित कर दिया था। इसका व्याख्याता संवर्ग पर व्यापक असर पड़ा। उन्हें द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी होते हुए तृतीय श्रेणी कर्मचारियों से कम वेतनमान मिल रहा था।
समग्र शिक्षक व्याख्याता एवं प्राचार्य कल्याण संघ के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने यह मांग उठाई थी। जिसे सरकार ने पूरा कर दिया है। अब 20 साल की सेवा पूरी करने पर व्याख्याता को द्वितीय समयमान वेतनमान (15600-39100+5400) दिया जाएगा। इसके साथ ही व्याख्याताओं को तृतीय समयमान वेतनमान देने का रास्ता खुल गया है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC