► Today's Breaking

LightBlog

Tuesday 2 October 2018

बड़ी खबरः शिक्षक भर्ती को मिली मंजूरी, आपके लिए है सुनहरा मौका

भोपालः मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए ट्राय करने वालों के लिए बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती एवं माध्यमिक शिक्षक भर्ती शुरू किए जाने के बाद अब जनजातीय कार्य विभाग में भी शिक्षकों की भर्ती के लिए रास्ते खोल दिये हैं।
लंबे समय से चली आ रही इसपर अटकलों के बीच वित्त विभाग ने आखिरकार इसकी मंजूरी दे दी है। इसे लेकर विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टी भी की जा चुकी है। इसके लिए इच्छुक लोगों की जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। आदेश जारी होने के बाद जनजातीय कार्य विभाग कुल 19,550 रिक्त पदों के लिए भर्ती करने वाला है।
इतने सरकारी स्कूलों का संचालन करता है विभाग
सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि, वित्त विभाग ने प्रदेश में पिछले कई सालों से रिक्त पड़े इन 19,550 पदों को दो दिन पहले ही मंजूरी दी है। विभाग आयुक्त दीपाली रस्तोगी ने पद मंजूर होने की पुष्टि करते हुए बताया है कि, सभी रिक्त पदों की पूर्ति करने के आदेश दिए गए हैं। इन पदों के लिए दो चरणों में भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए जल्दी ही आवेदन पत्र लेने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। बता दें कि अध्यापकों के संविलियन के बाद अब शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग अलग-अलग भर्ती करने जा रहे हैं। आदिवासी बहुल 89 विकासखंडों में सरकारी स्कूलों का संचालन जनजातीय कार्य विभाग करता है।
इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी
इधर, शिक्षा विभाग में उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए 17000 और माध्यमिक शिक्षकों के लिए 5670 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। प्रोफेशनल इग्जामिनेशन बोर्ड ने आवेदन भी लेने शुरु कर दिए हैं। उक्त पद संविदा शिक्षक वर्ग 1 एवं वर्ग 2 के स्थान पर सृजित किए गए हैं। बता दें कि, कुछ दिनो पहले संविलियन और कई मुद्दों को लेकर अतिथि शिक्षको ने आंदोलन किया था, इसके बाद शिक्षकों से जुड़े ये मामले चर्चा का विषय बने हुए थे। आखिरकार सरकार ने इसपर लगे अंकुश को हटाते हुए बड़ी घोषणा की है।

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Popular Posts

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved