Advertisement

महिने भर की नौकरी पर एक दिन ही मिलेगा भत्ता

होशंगाबाद. माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एसएनजी स्कूल में जारी है। 20 मार्च से मूल्यांकन का पहला चरण शुरू हुआ है। इस दौरान 1 लाख 20 हजार उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई हैं। समन्वयक संस्था को इन उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडल के दिशा निर्देश ही परेशानी का सबब बने हुए हैं।
दरअसल मंडल द्वारा शहर के बाहर से आने वाले मूल्यांकनकर्ताओं के लिए अलग से कोई अतिरिक्त बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। मंडल द्वारा पूरे मूल्यांकन के दौरान एक बार ही यात्रा भत्ता दिया जाता है। यही कारण है कि मुख्यालय के बाहर से आने वाले मूल्यांकन कर्ता मूल्यांकन में शामिल होने से कतरा रहे हैं।
12 सौं में से सिर्फ 374 मूल्यांकनकर्ता उपस्थित
जिला शिक्षा विभाग ने जिलेभर से 12 सौं मूल्यांकनकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। पहले चरण में सिर्फ 374 मूल्यांकन कर्ता ही उपस्थित हो रहे हैं। इन मूल्यांकन कर्ताओं में भी अधिकतर मूल्यांकनकर्ता निजी स्कूल के शिक्षक ही हैं। समन्व्यक संस्था ने मिली जानकारी के अनुसार अधिकतर मूल्यांकनकर्ता अभी तक रिलीव ही नहीं हुए हैं। समन्वयक संस्था प्राचार्य एसके शर्मा ने इसकी जानकारी जिला शिक्षा विभाग को भी दी। इसके बाद डीईओ अरविंद चौरगड़े ने आदेश जरी कर जिले के संकुल प्राचार्यों को संबंधित शिक्षकों को तत्काल रिलीव करने का आदेश दिया है।
अतिरिक्त बजट भी कर दिया बंद
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा पहले मूल्यांकनकर्ताओं के लिए अतिरिक्त बजट की व्यवस्था होती थी। इस बजट से गर्मी ेके मौसम में मूल्यांकन कर्ताओं के लिए शीतल पेय या लस्सी की व्यवस्था की जाती थी। हालांकि इस बार से यह अतिरिक्त बजट भी बंद कर दिया गया है। साथ ही पेनाल्टी की राशि भी बढ़ा दी गई है। यही कुछ कारण है जिनकी वजह से शिक्षक इस बार मूल्यांकन में रूचि नहीं ले रहे हैं।
इनका कहना है
कुछ संकुल प्राचार्यों द्वारा शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य के लिए रिलीव नहीं किया जा रहा है। सोमवार को समन्वयक संस्था से इसकी जानकारी ली जाएगी की कितने मूल्यांकनकर्ता अनुपस्थित हंै।

अरविंद चौरगड़े, जिला शिक्षा अधिकारी

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook