भोपाल. पूरे
प्रदेश में सरकार का मिल बांचे कार्यक्रम शनिवार सुबह शुरू हो गया। प्रदेश
के विभिन्न जिलों में मंत्री, अधिकारी और विधायक शासकीय स्कूलों के बच्चों
को पढ़ाने और प्रेरणा देने के लिए पहुंच रहे हैं। राजधानी भोपाल में
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी इस अभियान में बच्चों को पढ़ाने पहुंचे। वे कभी
इसी स्कूल में पढ़ते थे। उन्होंने छात्रों को दो कहानियां भी सुनाई।
राजधानी
के शिवाजीनगर स्थित शासकीय संजय गांधी माध्यमिक विद्यालय का नजारा शनिवार
को बदला हुआ था। यहां के बच्चों के सामने रोज के शिक्षक नहीं, बल्कि प्रदेश
के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रूबरू हो रहे थे। उन्होंने बच्चों को
आगे बढ़ने और आगे पढ़ने की शिक्षा दी।