जबलपुर। गुरुजी की तर्ज पर पात्रता परीक्षा लेकर संविदा शाला शिक्षक
बनाने की मांग को लेकर जिले भर के अतिथि शिक्षक स्कूलों का बहिष्कार कर
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मप्र अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष
हेमंत तिवारी ने बताया कि शासन-प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने के बाद भी
मांगों पर विचार नहीं किया गया।
जिससे आक्रोशित अतिथि शिक्षकों ने मांगे पूरी न होने तक हड़ताल करने का निर्णय लिया है। अतिथि शिक्षकों से सिविक सेंटर पार्क में पहुंचने की अपील संघ के मनोज सतनामी, संतोष सिंह, शेख सलीम, राकेश पटेल, जितेन्द्र यादव, सुनीता जायसवाल, लक्ष्मी लखेरा, आनंदी ठाकुर, भगवानदास पटेल, प्रतिभा रिछारिया, महेश केवट, दीप्ती ठाकुर आदि ने की है।
राज्य कर्मचारियों को मिले समयमान वेतनमान
मप्र शिक्षक कांग्रेस ने केन्द्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य के कर्मचारियों को भी समयमान वेतनमान देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष विश्वदीप पटेरिया, प्रदीप पटेल, पवित्र खरे, अभिनव शुक्ला, अवध नारायण मिश्रा आदि ने बताया कि केन्द्रीय कर्मचारी, शिक्षकों को 8 साल में क्रमोन्नति, पदोन्नति देकर समयमान वेतनमान दिया जा रहा है। लेकिन राज्य सरकार ये लाभ नहीं दे रही।
आवश्यक सेवा में लगे कर्मचारियों का मिले छूट
मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने अति आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को नगर उदय अभियान से मुक्त रखने की मांग की है। जिलाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री ने बताया कि नगर उदय अभियान में मलेरिया विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। जिसके कारण आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। संघ के महेश पाठक, कुलदीप पटेल, राजेन्द्र त्रिपाठी, प्रशांत सोंधिया, आलोक शर्मा, शैलेष गौतम आदि ने कलेक्टर से कर्मचारियों को अभियान से मुक्त रखने की मांग की है।
375 पेंशन प्रकरणों का जल्द करो निपटारा
विभिन्न विभागों के करीब 375 पेंशन प्रकरण लंबित पड़े हैं। संभाग कमिश्नर ने लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर करते हुए संभागीय पेंशन अधिकारी डीएस मरावी को प्रकरणों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एचपी उरमलिया ने बताया कि मंगलवार को संभाग स्तरीय पेंशन फोरम की बैठक में संभाग कमिश्नर ने पेंशनरों की अन्य समस्याओं का निराकरण करने के भी निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर शेषमणि पाण्डे, डीके तिवारी, एचपी पराशर, अरुण सलारिया आदि मौजूद रहे।
शिक्षक ही नहीं समाज में भी जरूरी कर्तव्य बोध
फोटो अलग से
शिक्षक ही नहीं बल्कि समाजजनों में भी कर्तव्य बोध जरूरी है। शिक्षक व समाजजन ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, तभी राष्ट्र का विकास संभव है। उक्त विचार नेताजी सुभाषचंद बोस जयंती पर करौंदी ग्राम रांझी स्कूल में मप्र शिक्षक संघ द्वारा मनाए गए कर्तव्य बोध दिवस के पर वक्ताओं ने व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष रामश्रीवास्तव ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ दिल्ली के निर्देश पर मनाए गए कर्तव्य बोध दिवस के अवसर पर राज्य विज्ञान संस्थान के संचालक दिनेश अवस्थी, डाइट प्राचार्य शशिबाला झा, पं.शिवकुमार दीक्षित, एनके चौकसे ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर संघ के जिला सचिव सुनील पचौरी, विवेक रंजन शुक्ला, रवि रजक, राकेश श्रीवास, राजेश त्रिपाठी, देवेन्द्र भट्ट, प्रतिभा दुबे आदि मौजूद रहे।