Advertisement

अब सरकारी शिक्षकों के काम की होगी परीक्षा

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के कामकाज की परीक्षा होगी। 16 बिंदुओं में बढ़िया काम होने पर शिक्षकों को अंक मिलेंगे और पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने उत्कृष्ट विद्यालय चयन योजना 15 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।
डीईओ केसी शर्मा ने बताया योजना के तहत स्कूलों में नामांकित बच्चों की उपस्थिति, शैक्षणिक स्तर, खेलकूद, साफ-सफाई, पेयजल सुविधा तथा बच्चों में अच्छे संस्कारों का मूल्यांकन किया जाएगा। इन सब बिंदुओं की विभाग ने रेटिंग तय कर दी है। इसके आधार पर स्कूलों को अंक दिए जाएंगे। इस मूल्यांकन लिए सौ अंक तय किए गए हैं। इस योजना संचालन के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक कमेटी बनेगी। जिसके संयोजक बीईईओ होंगे। समिति दूरदराज के स्कूलों में स्कूलों का चयन करेगी। जिनमें बिंदुओं के आधार पर अच्छा काम करने वाले स्कूलों की डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी।

यह रहेगा चयन कार्यक्रम

15 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर समिति का गठन होगा। 19 अक्टूबर को अवलोकन के लिए विद्यालयों का आवंटन, 31 को स्कूलों का अवलोकन किया जाएगा। पांच नवंबर को स्कूलों का स्कोर कार्ड जिला स्तर पर पहुंचेगा। 9 नवंबर को रिपोर्ट सरकार के पास भेजेंगे। इसमें जिले से चयनित एक स्कूल को 26 जनवरी को राज्य स्तर तथा बाकी स्कूलों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसमें ब्लॉक पर 5, जिला स्तर पर 25, संभाग स्तर पर 50 व प्रदेश स्तर पर स्कूलों का चयन होगा।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook