30 फीसदी तक रिजल्ट वाले स्कूलों को मिलेंगे नोटिस

जबलपुर। 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 0 से 30 फीसदी रिजल्ट लाने वाले सरकारी स्कूल के प्राचार्यों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। डीईओ ने साफ किया है कि जब सरकारी स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक व अतिथि शिक्षक नियुक्त किए तो रिजल्ट कम क्यों आया?
इसकी समीक्षा कर संबंधित स्कूल प्राचार्यों को नोटिस दिए जाएंगे।
सांसद के गोद लिए गांव सहित 14 स्कूल रहे फिसड्डी
डीईओ कार्यालय पहुंचे रिजल्ट की लिस्ट में 14 सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 0 से 30 प्रतिशत रहा। इसमें सांसद के गोद लिए कोहला गांव के हाईस्कूल का रिजल्ट 0 प्रतिशत रहा।
---------
कोहला सहित अन्य स्कूलों का रिजल्ट कम क्यों आया उसकी समीक्षा की जाएगी। संबंधित स्कूल प्राचार्यों को नोटिस दिए जाएंगे।
-सतीश अग्रवाल,डीईओ

Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Advertisement

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();