शिक्षा विभाग के तहत चलाए जा रहे स्कूल चलें हम अभियान में पहले चरण में वीईआर सर्वे का कार्य होने के बाद अब अभियान का दूसरा चरण संचालित होगा। दूसरे चरण में डेढ़ माह के लिए विभाग द्वारा कैलेंडर जारी कर प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा के लिए अलग-अलग गतिविधियां तय की गई हैं। दूसरा चरण 16 जून से 31 जुलाई तक चलेगा।
शिक्षा के लोक व्यापीकरण की दिशा में हर साल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलें हम अभियान चलाया जाता है। दो चरणों में चलने वाले अभियान के पहले चरण में ग्राम शिक्षा जानकारी को अद्यतन करने के लिए वीईआर सर्वे का कार्य होने के बाद अब दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है।
विभाग द्वारा जारी किए गए कैलेण्डर के अनुसार 16 जून से शुरू होकर 31 जुलाई तक यह अभियान चलेगा। इसमें प्रारंभिक शिक्षा की कक्षा 1 से 8 एवं माध्यमिक शिक्षा की कक्षा 9 से 12 के लिए अलग अलग गतिविधियां तय की गई हैं। इसमें शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अकादमिक अमले के साथ ही शिक्षकों की जिम्मेदारियां तय की गईं हैं। डेढ़ माह के घोषित दूसरे चरण के कार्यक्रम में प्रशिक्षण नामांकन हेतु बच्चों की सूचियों का तैयार किया जाना, वातावरण निर्माण नामांकन ड्रापआउट की पहचान , पुस्तक वितरण, पालक संपर्क सहित अन्य कार्य शिक्षकों को करना है।
स्कूलों में एक साथ 16 जून को प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। प्रवेशोत्सव का यह कार्यक्रम लगातार 23 जून तक चलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने मैदानी स्तर पर निर्देश जारी कर दूसरे चरण की सभी गतिविधियों को तय तारीखों में पूरा कर जानकारी भेजने को कहा है।
किया जाएगा लक्ष्य पूरा
स्कूल चलें हम के दूसरे चरण के सफल क्रियान्वयन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित किए गए लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। मैदानी स्तर पर निर्देश जारी कर सतत मानीटरिंग की जा रही है। एसपी त्रिपाठी, डीईओ रायसेन
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC