Advertisement

नए शिक्षा सत्र में अतिथि शिक्षकों से ही कराई जाएगी पढ़ाई

नए शिक्षा सत्र में अतिथि शिक्षकों से ही कराई जाएगी पढ़ाई  
भास्कर संवाददाता | श्योपुर नए शिक्षा सत्र में जिले के हाईस्कूलों में शिक्षकों की कमी बरकरार रहेगी। क्योंकि कुल स्वीकृत पदों में से आधे पद खाली हैं। नतीजतन, 20 शालाओं के ढाई हजार के आसपास विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ना अतिथि शिक्षकों के हाथ में रहेगा। जिले के हाई स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों की मौजूदगी का नामो-निशान तक नहीं है।
ऐसे में स्थाई व्यवस्था होने तक सारा दारोमदार अतिथि शिक्षकों पर रहना तय है। विभाग को जो जानकारी भेजी गई है वो चौंकाने वाली है। हाई स्कूलों में सर्वाधिक अभाव भाषाई शिक्षकों का है। भाषाई शिक्षकों के 30 पद रिक्त हैं। जबकि शिक्षकों के कुल पदों की रिक्ति 71 है। अभाव के मामले में अंग्रेजी पहले जबकि हिंदी दूसरे पायदान पर है। विज्ञान और संस्कृत के शिक्षकों की कमी भी है। 

जिले में हाई स्कूलों की कुल संख्या 20 है। इनमें 2483 विद्यार्थी पढ़ते हैं। विद्यार्थियों को अध्ययन-अध्यापन कराने के लिए स्वीकृत पदों की संख्या 143 है। स्वीकृत पदों के मुकाबले पदस्थ शिक्षकों की संख्या 72 है। जबकि 71 पद रिक्त हैं। 

विषय स्वीकृत पद भरे रिक्त 

विषय स्वीकृत पद भरे रिक्त 

एक ही स्कूल में 12 पद खाली 
विजयपुर विकासखंड में इकलौद, अगरा और गढ़ी के हाई स्कूल में शिक्षक सबसे कम हैं। इकलौद में छह विषय के सभी 12 स्वीकृत पद रिक्त हैं। हाई स्कूल अगरा में सभी विषयों के 8 शिक्षकों का अभाव है। वहीं गढ़ी में संस्कृत और हिंदी को छोड़कर चार विषयों के 7 शिक्षक नहीं हैं। राड़ेप, रायपुरा, रतोदन, मकड़ावदा सहित जावदेश्वर सबसे कम अभावग्रस्त हैं। यहां महज एक-एक ही पद खाली है। वहीं नागदा-3, जैनी-2, रायपुरा-1, जावदेश्वर-1, रतोदन-1, मकड़ावदा-1, बोरदा देव-4, चंद्रपुरा-3, राड़ेप-1, उतनवाड़-2, तुलसेफ-2, बिचपुरी-4, दोर्द-4, गोहरा-5, गसवानी-4, सारंगपुर-3, चिलवानी-4, अगरा-8, गढ़ी-6, इकलौद-12 पद खाली है। 

विज्ञान 29 17 12 

गणित 26 16 10 

अंग्रेजी 25 09 16 

सा. विज्ञान 21 14 07 

संस्कृत 21 09 12 

हिंदी 21 07 14 

Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook