माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो
गया। पहले दिन केवल साढ़े तीन घंटे ही मूल्यांकन हो सका। जिलेभर से आए 183
शिक्षकों ने पहले दिन 1241 कॉपियां जांचते हुए उनका मूल्यांकन पूरा किया।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा चलने के साथ-साथ ही कॉपियों का मूल्यांकन भी शुरू करवाया है। बुधवार से पहले चरण की शुरुआत हुई। बुधवार को बोर्ड परीक्षा होने के कारण दोपहर बाद ही मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो सकी। मूल्यांकन शुरू करने से पहले संबंधित शिक्षकों को इससे संबंधित मार्गदर्शन भी दिया गया। मंडल की समन्वय संस्था में दोपहर 2 बजे से मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। अन्य जिले से हाई स्कूल में पांच विषय अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, संस्कृत आैर सामाजिक विज्ञान विषय की 1 लाख 47 हजार 240 कॉपियां प्राप्त हुई हैं। वहीं हायर सेकंडरी में 21680 कॉपियां मिली हैं। पहले दिन हाईस्कूल स्तर पर 155 आैर हायर सेकंडरी स्तर पर 28 शिक्षक मूल्यांकन के लिए उपस्थित रहे। समन्वय संस्था प्राचार्य मुकेश त्रिवेदी ने बताया पहले दिन कक्षा 10वीं की 1041 आैर कक्षा 12वीं की 200 कॉपियां जांची गई।
जिस दिन परीक्षा, उस दिन 5 घंटे हो सकेगा मूल्यांकन
मूल्यांकन का पहला चरण 20 मार्च से शुरू हुआ है। दूसरा चरण 6 अप्रैल से शुरू होगा एवं 30 अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा करना होगा। अभी मूल्यांकन के साथ-साथ 10वीं आैर 12वीं की परीक्षाएं भी चल रही हैं। ऐसे में परीक्षा की ड्यूटी में लगाए गए शिक्षक मूल्यांकन के लिए सुबह जल्दी समन्वय संस्था नहीं पहुंच सकते हैं। समन्वय संस्था प्राचार्य त्रिवेदी ने बताया 2 अप्रैल तक परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। जिस दिन परीक्षा रहेगी, उस दिन दोपहर 12.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मूल्यांकन कार्य करवाया जाएगा। इसके अलावा सामान्य दिनों में सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मूल्यांकन कराया जाएगा।