Advertisement

शासकीय सेवाओं में जल्द निकलेंगी बंपर भर्तियांं होंगी

भिण्ड . भिण्ड-दतिया के लोकप्रिय सांसद डॉ.भागीरथ प्रसाद ने भाजपा मीडिया सेन्टर से जारी एक बयान में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार सरकारी नौकरियों में पिछड़े समुदाय, अनुसूचित जाति, जनजाति को प्रतिनिधित्व देने के लिए कृत संकल्पित है।
मप्र की राज्य सरकार जल्दी ही एक विशेष भर्ती अभियान संचालित कर 1.03 लाख पदों पर भर्ती करेगी। बैकलाग पदों पर भर्ती करने के लिए जल्दी प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जो पद राज्य लोकसेवा आयोग द्वारा भरे जाना है, उसके लिए वित्त विभाग से सहमति लेकर प्रस्ताव भेजे जाएंगे। जो पद प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड या अन्य एजेंसी से भरे जाना है, उनके प्रस्ताव भेजने पर विचार किया जाएगा। डॉ भागीरथ प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग को 27,870 और अनुसूचित जनजाति वर्ग को 75,608 नौकरियां दी जाएगी। उन्होंने अनुसूचित जाति और जनजाति के प्रत्याशियों से आग्रह किया है कि पदों के अनुरूप अपनी तैयारी रखें और अवसर का लाभ उठाएं। डॉ.प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 40 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए भी प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। इस भर्ती में अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता देने के लिए सरकार प्रावधान करेगी।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनूठी पहल
भाजपा महिला मोर्चा नगर मण्डल की बैठक में मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा शर्माने कहा।
भिण्ड ञ्च पत्रिका. मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के अभियान में राज्य सरकार और सरकारी निकाय अनवरत अपना योगदान देकर महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक उन्नयन के लिए प्रयास कर रही है। बिजली कंपनी ने बीपीएल परिवारों के यहां सौभाग्य योजना के अंतर्गत नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन देने का अभियान आरंभ किया है। मीटर, तार केबल लगाने जैसे सभी काम नि:शुल्क होंगे। उपरोक्त उदगार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा ने नगर मण्डल की बैठक में कहे।

बैठक बद्री प्रसाद की बगिया में हुई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आभा जैन, आशीष परिहार, जिला महामंत्री पूर्णिमा भदौरिया, मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र भदौरिया अतिथि के रूप में मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा नगर अध्यक्ष बिनीता सोनी ने की। संचालन महामंत्री अनीता चोपड़ा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पूर्णिमा सिंह भदौरिया का मंडल भिण्ड नगर का प्रभारी बनाए जाने पर स्वागत किया गया। कमलेश जुनेजा, सरोज श्रीवास्तव, उर्मिला गुप्ता, विनोदी श्रीवास, सोनाली अग्रवाल सहित कई महिलां बैठक में मौजूद रहीं।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook