भोपाल।राज्य
सरकार ने अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले 40 हजार शिक्षकों की भर्ती करने
की तैयारी कर ली है। इसके लिए भर्ती नियमों में बदलाव भी किया जा रहा है।
इसके ड्राफ्ट के मुताबिक इस भर्ती में अतिथि शिक्षकों के लिए 25 फीसदी यानी 10 हजार पद आरक्षित किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा अतिथि शिक्षकों को आयु सीमा में छूट भी दी जा सकती है। संशोधित नियमों की अधिसूचना अगले साल फरवरी माह में जारी होने की संभावना है।
मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि राज्य के शासकीय स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने का फैसला दो साल पहले लिया गया था, लेकिन किसी ना किसी गतिरोध के चलते इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। लगभग छह माह पहले कैबिनेट ने 40 हजार पदों को भरने की मंजूरी दी थी। इसके लिए बजट आवंटन भी कर दिया गया था।
छह साल पहले भर्ती हुए थे शिक्षक
वर्ष 2011 में संविदा शिक्षकों की भर्ती के बाद अब शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। उस समय करीब 38 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई थी। जिसमें महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया था। बता दें कि वित्त मंत्री जयंत मलैया ने अपने बजट भाषण में शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। लेकिन सरकार ने भर्ती का समय नहीं बताया था।