अनूपपुर। मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं। मैं मामा, भैया व
बेटा हूं। जब मामा, बेटा और भैया मुख्यमंत्री होगा तो प्रदेश का विकास जरूर
होगा। मुझे भांजे-भांजियों की पढ़ाई की भी चिंता है। 40 हजार शिक्षकों की
भर्ती होगी, जिसमें 50 प्रतिशत भांजियों की भर्ती होगी।
यह बात गुरुवार को जैतहरी में आयोजित अंत्योदय मेले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। उन्होंने कहा कि राम की चिड़िया राम के खेत, भर-भर खाओ भर-भर पेट। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा किहमने जो विकास कार्य किया कांग्रेस की सरकार ने 50 वर्षों में नहीं किया। मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सदस्य प्रभात झा, प्रभारी मंत्री संजय पाठक, सांसद ज्ञान सिंह व विधायक रामलाल रौतेल भी उपस्थित थे।
बड़ी कंपनियां नहीं बनाएंगी पोषण आहार
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में बच्चों के लिए पोषण आहार महिला स्व-सहायता समूह बनाएंगे, अब बड़ी कंपानियों को इसका कार्य नहीं दिया जाएगा। रोटी-कपड़ा-मकान सबके पास हो इसकी चिंता भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है।
भावांतर योजना में परिवहन का किराया सरकार देगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि भावांतर योजना के लिए किसान को अपना अनाज परिवहन करने के लिए किराया सरकार देगी और यदि उन्हें अपनी उपज गोदामों में रखनी होगी तो गोदाम का किराया भी सरकार देगी।
नरेंद्र मरावी और हिमाद्री को दिया आशीर्वाद
सभा के बाद मुख्यमंत्री राजेंद्रग्राम गए। वे आदिम जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र मरावी और पूर्व सांसद स्व. दलबीर सिंह की पुत्री हिमाद्री सिंह के विवाह समारोह में शामिल हुए। हिमाद्री ने हाल ही में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के ज्ञान सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हिमाद्री के पिता कांग्रेस से सांसद रहे हैं और पूरा परिवार कांग्रेसी है। वहीं नरेंद्र मरावी का परिवार भाजपा से जुड़ा है।