Advertisement

अतिथियों का करते रहे इंतजार, जन होते रहे परेशान

मंदसौर।भानपुरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को विकासखंड स्तरीय अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाना था। अंत्योदय मेला प्रात: 11.30 बजे प्रारंभ होना था। लेकिन अतिथियों के देरी से पहुंचने के कारण मेला दोपहर करीब 2 बजे शुरु हुआ। ऐसे में हितग्राहियों व आमजन को करीब ढाई घंटे तक परेशान होना पड़ा।


अब अधिकारी- कर्मचारी पहुंच रहे दरवाजे तक

करीब दो बजे अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता व विधायक चंदरसिंह सिसौदिया द्वारा कन्या पूजन किया गया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी एकत्रित हुए हैं। देर से ही सही केंद्र सरकार द्वारा एक सकारात्मक निर्णय को आगे बढ़ाया जा रहा है जिसमें 2022 तक एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जिसके सर पर पक्की छत नहीं होगी। उन्होंने जिला व जनपद क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि पात्र लोग योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। पहले अधिकारियो व कर्मचारियो के दरवाजों तक लोगों को भटकना पड़ता था। आज अधिकारी- कर्मचारी आपके दरवाजे तक पहुंच रहे हैं।

Mandsaur news

भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड कहा कि अंत्योदय मेला सिर्फ औपचारिकता भर नहीं रहना चाहिए जो जागता वह पाता है, जो सोता है वह कुछ नहीं पाता है। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा जब वह जागरुक होगा। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाएं तभी सार्थक हैं जब पात्र लोगों को इसका लाभ मिले। विधायक चंदरसिंह सिसोदिया ने कहा कि लोगों में उत्सुकता होगी तो योजनाएं घर तक पहुंचेगी। सिसौदिया ने कहा कि लोगों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है मेरे पास खेती के अलावा कोई कार्य नहीं है। मेरे पास दूसरों की तरह न तो स्कूल है और नहीं कॉलेज। कार्यक्रम को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन, नगर परिषद अध्यक्ष रेखा मांदलिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पुरोहित ने भी संबोधित किया।

किया पुरस्कृत, 264 आवेदन हुए प्राप्त

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर वह सही उत्तर देने वाले महिला-पुरुषों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत आवश्यक लोगों को स्वीकृति-पत्र दिए गए। इसके साथ ही अन्य योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पंजीयन स्थल पर लोगों द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन किए गए, इसमें जनपद पंचायत क्षेत्र के 225, तहसील कार्यालय से संबंधित 34, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग से संबंधित 2-2, वन विभाग से संबंधित एक सहित कुल 264 आवेदन प्राप्त किए गए। जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिए गए।

अंत्योदय मेला स्थान पर विभिन्न विभागों के स्टॉल बनाए गए एवं प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत यादव, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष राधेश्याम सागित्रा, जिपं सदस्य सीमा यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष संजय बंबोरिया, पूरालाल अहीर, जनपद पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा, सीएमओ नाहरसिंह यादव उपस्थित थे। संचालन जेके जैन व भीमसेन वधवा ने किया। आभार एसडीएम प्रकाश नायक ने माना। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook