स्कूल लगने का समय सुबह 10.30 बजे का है। फिर भी कई जगह शिक्षक दोपहर 12 के
बाद ही पढ़ाने पहुंच रहे हैं। डाइट के दल के औचक निरीक्षण में ऐसा ही
मामला सामने आया। प्राइमरी रुठियाई में हेडमास्टर दोपहर 12 के बाद स्कूल
पहुंचे। जब उसने जांच दल ने पूछा कि कहां थे तो बोले वाहन खराब हो गया था।
इसलिए देर हो गई। हालांकि उनके इस तर्क को मान्य नहीं किया गया।
सोमवार सुबह डाइट प्राचार्य जयपाल राम भगत ने शाला सिद्धी कार्यक्रम के तहत स्कूलों में पहुंचकर जांच की। उन्होंने रुठियाई, दौराना, और ईसाटोड़ा गांव के स्कूल देखें। सुबह 10.45 बजे मिडिल स्कूल रुठियाई टीम पहुंच गई। यहां पर सिर्फ हेडमास्टर उपस्थित थे। शेष स्टाफ नहीं मिला।
रुठियाई प्राइमरी में मात्र 1 शिक्षिका मिली। हेडमास्टर सहित अन्य स्टाफ दोपहर 12 बजे के आसपास पहुंचा। जब इनके कारण पूछा तो बोले वाहन खराब हो गया था। इसलिए देरी हो गई। उनके इस तर्क को मान्य नहीं किया गया। इसके बाद मिडिल स्कूल दौराना में बच्चों को शैक्षणिक स्तर देखा तो ठीक पाया गया। प्राइमरी स्कूल दौराना परिसर में सफाई नहीं थी। प्रभारी को चेतावनी दी गई। उधर ईसाटोड़ा गांव के हेडमास्टर हस्ताक्षर कर बीमारी संबंधित आवेदन रखकर स्कूल से घर चले गए। प्राचार्य ने बताया कि जो स्टॉफ अनुपस्थित मिला है, नोटिस जारी कर कारण पूछा जा रहा है।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC