भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद सरकारी स्कूलों में जमे अतिशेष शिक्षकों की सूची आखिरकार मंगलवार को शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर अपलोड कर दी। इसमें प्राथमिक से लेकर उमावि के 690 शिक्षक शामिल हैं। 3 और 5 नवंबर को शिक्षकों से दावे-आपत्तियां लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अतिशेष शिक्षकों के जरूरत वाले स्कूलों में जाने से गुणवत्ता में सुधार होगा। शिक्षा विभाग ने पिछले साल 514 अतिशेष शिक्षकों की सूची पोर्टल पर अपलोड थी।
राजनैतिक घमासान के चलते इसका पालन नहीं हो सका। इसमें विसंगतियों का भी आरोप लगा था। सूची अधर में लटकी रही। इस साल दैनिक भास्कर ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया। शिक्षा विभाग ने 30 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। लेकिन विभाग की कछुआ गति से चले काम के चलते मंगलवार तक सिर्फ अतिशेष शिक्षकों की सूची प्राथमिक स्तर पर ही तैयार हो सकी है। इसमें 690 शिक्षक शामिल हैं। इनमें प्राथमिक, माध्यमिक व हायर सेकंडरी स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं।
स्कूलों के रिक्त पदों की भी जानकारी शामिल है। इस सूची के बाद बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर और बाबई के शिक्षकों को दावे-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए 3 नवंबर का दिन निर्धारित किया है। इसी तरह होशंगाबाद व सिवनीमालवा के शिक्षकों को 5 नवंबर का दिन तय है। दाेनों चरणों का समय सुबह 11 से शाम 4 बजे एसएनजी स्कूल होशंगाबाद में रखा है। डीईओ अरविंद चौरगड़े ने बताया आदेश 15 दिन बाद मिला था। प्रक्रिया का पालन करते हुए करीब 690 शिक्षकों क सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी है। दावे-आपत्ति के बाद 7 से 8 नवंबर तक सूची तैयार कर ली जाएगी। काउंसलिंग के बाद 20 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC