गुना। समग्र शिक्षक
व्याख्याता एवं प्राचार्य कल्याण संघ शिक्षक दिवस का बहिष्कार कर उन्हें
दिए गए सम्मान को लौटाएगा। इसके लिए इन दिनों संकल्प पत्र भरवाए जा रहे
हैं।
प्रधान अध्यापक संघ की बैठक में निर्णय
लिया गया कि शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर काम किया जाएगा। जिलाध्यक्ष
राजेंद्र रघुवंशी ने बताया कि सहायक शिक्षकों को 35 से 40 साल की अवधि हो
गई। इसके बाद भी एक पदोन्नति नहीं मिली है। शासन ने सहायक शिक्षक, शिक्षक,
प्रधानाध्यापक माध्यमिक स्कूल को छोडक़र सभी कर्मचारियों को क्रमोन्नति
समयमान वेतनमान दे दिया गया है।
श्री रघुवंशी ने बताया कि इसके चलते
कनिष्ठों के नीचे काम करना पड़ रहा है। उन्होने बताया कि शिक्षकों की दो
सूत्रीय मांग है। जिसमें पहली क्रमोन्नति तरीक से पदोन्नति, और त्रिस्तरीय
समयमान वेतन दिया जाए। शिक्षकों ने आंदोलन का सफल बनाने की अपील की है।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC