Advertisement

प्राचार्यों व प्रधानाध्यापकों के पास 7 दिन, उसके बाद कार्रवाई

एक परिसर में लगने वाले प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों के एकीकरण के आदेश जारी हो गए हैं। अब तक इसका पालन नहीं हुआ है। डीईओ ने इसके लिए सात दिन की मोहलत प्रधानाध्यापकों और प्राचार्यों को दी है। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने एक परिसर में लगने वाले विभिन्न श्रेणियों के स्कूलों के एकीकरण की प्लानिंग बनाई है। यानी किसी परिसर में प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल लग रहे हैं तो माध्यमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक के हाथ में व्यवस्था रहेगी। हाईस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूल संचालित हैं तो हायर सेकंडरी के प्राचार्य व्यवस्था संभालेंगे। विभाग ने इसके आदेश भी जारी कर दिए थे। बावजूद अब तक इस पर अमल नहीं हुआ। इसे लेकर डीईओ अनिल वर्मा ने नाराजगी जताई है।

एकीकरण में ये होना है

एकीकरण स्कूलों की एक ही शिक्षक उपस्थिति पंजी होगी जो नियंत्रण अधिकारी के पास रहेगी। उसमें हायर सेकंडरी, हाईस्कूल, माध्यमिक व प्राथमिक खंड के नाम लिखे जाएंगे।

ऐसे स्कूलों का एक ही समय विभाग चक्र होगा। 1 से 12 तक, 1 से 10 तक एवं 1 से 8 तक एक ही टाइम टेबल रहेगा।

प्रार्थना एक साथ होगी। पारी अलग होने की स्थिति में प्रार्थना अलग-अलग हो सकती है।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook