Advertisement

शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 व पुलिस में 33% आरक्षण देंगे

मनावर विधानसभा क्षेत्र के उमरबन के समीप आदिवासी गांव उपड़ी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने 35 मिनट में कांग्रेस पर तीन बार हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस उन्हें सिर्फ गाली देने का काम करती है। वह यदि राखी पर बहनों को शुभकामना संदेश भेजता हूं उसमें भी कांग्रेस को आपत्ति होती है।
कांग्रेस के शासनकाल में किसानों से 18 प्रतिशत ब्याज वसूला जाता था जिसे मैंने घटाकर शून्य प्रतिशत कर दिया है। कांग्रेस के 50 साल के शासन में 7.5 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी। जिसे मैंने बढ़ाकर 40 लाख हेक्टेयर कर दिया है। उमरबन में कॉलेज खुल गया है। टप्पा कार्यालय भी खोल दिया जाएगा, बांध भी बनाए जाएंगे। मनावर में 100 बिस्तर का अस्पताल बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

सीएम चौहान ने मंच से कहा कि महिलाओं को आगामी दिनों में होने वाले शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत और पुलिस की भर्ती में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान हमने कर दिया है। किसानों के लिए घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की मक्का 1700 रुपए प्रति क्विंटल और सोयाबीन 2400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। किसान भाइयों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उपड़ी में तालाबों का निर्माण कर दिया जाएगा जिससे संपूर्ण क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। दोपहर करीब 1 बजे मुख्यमंत्री सिंघाना के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में अंचल के आदिवासी महिला पुरुष एवं युवा उपड़ी पहुंचे थे। उपड़ी में सुबह 11 बजे उन्हें पहुंचना था, लेकिन वे सुबह 11.49 बजे पहुंचे। वे जिले के सिंघाना, लोहारी, कुक्षी, रामपुरा, बाग, टांडा, रिंगनोद, राजगढ़ में जनआशीर्वाद यात्रा में भी शामिल हुए।

सबसे पहले मैं अटलजी के श्रीचरणों में नमन वंदन करते हुए श्रृद्धासुमन अर्पित करता हूं। अटलजी देश के मुकुटमणि थे। वे अब हमारे बीच नहीं रहे उनकी कमी सदा महसूस होगी। यहां मौजूद बहनों को सबसे पहले मैं राखी की बधाई देता हूं। राखी के एक दिन पहले यह भाई अपनी बहनों के बीच आया है। मैं यह वचन भी देता हूं कि मां बहन और बेटियों के सम्मान की रक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को मनावर विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी गांव उपड़ी में कही। मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, सीएम की प|ी साधना सिंह, विधायक रंजना बघेल, कालूसिंह ठाकुर, कुक्षी नप अध्यक्ष मुकामसिंह किराडे, पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व सांसद रामेश्वर पाटीदार, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र श्रीमाली, झूमा सोलंकी, मंडी अध्यक्ष मनावर शांताबाई सेन, प्रदेश मीडिया प्रभारी गोविंद मालू, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी धार आदि मौजूद थे। यात्रा में जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, जपं अध्यक्ष योगेंद्रसिंह मुवेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार, महेंद्रसिंह परिहार, मुकेश मंडलोई, रामसेवक सेन, हरिओम पाटीदार मांडवी, राजेश पटेल, सचिन पाड़े, दिनेश सारण मौजूद थे। संचालन कैलाश राठौर ने किया। वहीं टांडा के पास बड़दा में बिजली विभाग ने तार खुले छोड़ दिए थे। शाम साढ़े 4 बजे पिंकी (8) उसकी चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने आधे घंटे जाम लगाया।

यात्रा में 49 मिनट देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री, आदिवासी वेशभूषा में दिखी सांसद व विधायक, सभा की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी को दी श्रद्धांजलि

जन आशीर्वाद यात्रा में जगह-जगह हुआ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का स्वागत।

मंच से संबोधित करते सीएम।

अगली बार 18 प्रतिशत में भी सिंचाई कर पूरा क्षेत्र सिंचित कर देंगे

उन्होंने कहा कि मैंने बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की। हर मजरे हर टोले में बिजली दी है। इसलिए बिजली का कनेक्शन नि: शुल्क देने का हमने काम किया है। सरल बिजली योजना के माध्यम से हमने गरीबों के बिजली के बिल माफी की योजना लागू की है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के लोग जवाब दें मुझे कि तुम जब मुख्यमंत्री थे तब 50 साल सरकार चलाने के बाद भी सिंचाई का क्षेत्रफल कम था जिसे मैंने बढ़ाया। अगली बार 18 प्रतिशत में भी सिंचाई कर पूरा क्षेत्र सिंचित कर देंगे। वहीं रिंगनोद में निर्धारित समय से 2.30 घंटे देरी से रात 9 बजे पहुंचे सीएम। रथ से 30 मिनट के भाषण में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। बस स्टैंड पर 25 करोड़ की लागत से बनने वाले रिंगनोद जलाशय और बिछिया तालाब का भूमिपूजन किया। जगह-जगह स्वागत किया। भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया।

आदिवासी युवती की समस्या भी सुनी

कालीबावड़ी |सभा
समाप्त कर मुख्यमंत्री मंच से उतर रहे थे कि कृष्णा पिता प्यारसिंह नाम की एक युवती उनके सामने जोर-जोर से चिल्लाते हुए लोहे की जाली पर चढ़ गई। उसे देखकर सीएम चौहान उसके पास पहुंचे और उसकी समस्या सुनी। उसके सिर पर हाथ रखकर समस्या हल करने का आश्वासन दिया। कृष्णा ने सीएम से कहा कि गांव के दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है।

किंजल के गीतों पर जनप्रतिनिधि भी झूम उठे

किंजल दवे के गीत चार-चार बंगडी वाली गाडी पर पंडाल में उपस्थित लोग और जनप्रतिनिधि जमकर नाचे। लोगों के कुर्सी पर चढ़कर नाचने लगे तो कुर्सियां टूट गई। मंच पर सांसद सावित्री ठाकुर और मनावर विधायक रंजना बघेल भी खुद को झूमने से नहीं रोक पाईं। सभा से पूर्व हेलिपेड पर मुख्यमंत्री की अगवानी इंदौर कमिश्नर राघवेंद्रसिंह, कलेक्टर दीपक सिंह, एसपी बीरेंद्रसिंह, सांसद सावित्री ठाकुर ने की।

कुक्षी :20 मिनट रथ यात्रा कर मंडी में की सभा

कुक्षी | 3.45 बजे सुतार मोहल्ला से सीएम कुक्षी में आए। 20 मिनट रथ यात्रा कर 4.05 बजे मंडी परिसर पहुंचे। जहां सभा कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। संबल योजना के अंतर्गत मृत्यु होने पर दो लाख एवं 5000 रु नकद अंत्येष्टि सहायता राशि देने और 2022 तक सभी को आवास उपलब्ध कराने की बात कही। सभा के पश्चात नरिमन पाइंट, विजय स्तंभ, सिनेमा चौपाटी होते हुए यात्रा बाग की और रवाना हुई। जगह-जगह स्वागत किया गया। रथ यात्रा के दौरान लोगों ने सीएम को ज्ञापन भी दिए।

बाग को नपं बनाने और उप मंडी बनाने की घोषणा की

बाग |
शाम 6.05 बजे बाग पहुंचे सीएम ने रोड शो कर 6.50 बजे सभा स्थल जैन ग्राउंड पहुंचे। जहां ग्राम पंचायत बाग को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की, इस पर सांसद ठाकुर ने गंधवानी को नगर पंचायत बनाने की मांग की तो सीएम ने कहा कि आप कह रही है तो ठीक है मुझे यहां से भाजपा का उम्मीदवार दे तो मैं गंधवानी को भी नपं बनाऊंगा। साथ ही बाग में कृषि उप मंडी शुरू करने की घोषणा की। इस बीच शासकीय योजनाओं का भी बखान किया। जगह-जगह स्वागत किया गया। वे शाम 7.20 बजे टांडा के लिए रवाना हुए।

टांडा | 8.20 बजे टांडा पहुंचे सीएम ने ग्राम पंचायत के आगे व दूसरे पेट्रोल पंप के समीप रथ सभा की। सीएम रथ से नीचे उतर आए लेकिन भीड़ ज्यादा होने से वे वापस रथ पर चढ़ गए। जहां से क्षेत्र में कांग्रेस की बजाय भाजपा प्रत्याशी को जीताने की बात कही। योजनाओं का बखान कर उसका लाभ लेने का कहा।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook