Advertisement

अतिशेष शिक्षकों से दावे आपत्तियां आज ली जाएंगी

भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद  युक्ती-युक्तकरण के नाम पर एक साल से चल रहे घमासान के बीच गुरुवार को शिक्षा विभाग अतिशेष शिक्षकों की सूची पर दावे आपत्तियों लेकर आगे की कार्रवाई शुरू करेगा। शिक्षक संघ सामूहिक रूप से डीईओ अरविंद चौरगड़े पर तानाशाही का आरोप लगाकर प्रक्रिया का बहिष्कार कर चुके हैं।
डीईओ के तबादले के प्रयास भी चल रहे हैं। जबकि डीईओ नियमों का हवाला देकर युक्ति-युक्तकरण की ठान चुके हैं। 24 अक्टूबर को शिक्षा विभाग ने 690 अतिशेष शिक्षकों की सूची तैयार पोर्टल पर अपलोड कर दी थी। सूची सामने आते ही शिक्षक संगठनों ने डीईओ चौरगड़े के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संगठनों ने सूची को विसंगतिपूर्ण बताते हुए डीईओ चौरगड़े की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया है। डीईओ प्रक्रिया को नियमानुसार बता रहे हैं। जबकि शिक्षक संघों ने गुरुवार को होने वाली प्रक्रिया के बहिष्कार की पहले ही घोषणा कर दी है। ब्लाकों में बैठकें हो रही हैं। गुरुवार को कितने शिक्षक दावे आपत्तियां लेकर आते हैं। पहले दिन एसएनजी स्कूल में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर और बाबई विकासखंड के शिक्षकों को बुलाया है। इसके बाद 5 नवंबर को होशंगाबाद और सिवनीमालवा का समय तय किया है। 29 अक्टूबर को प्राचार्य सुरेश मिश्रा को काउंसिलिंग का जिला प्रभारी बनाते हुए सहित 20 सदस्यीय अलग-अलग दल भी बना दिए हैं। इन दोनों पक्षों के अलावा सत्ताधारी दल से जुड़े नेताओं में भी अंदरूनी संग्राम छिड़ा है। युक्ति-युक्तकरण का मामला एक साल से ठंडे बस्ते में पड़ा है। स्कूल में पढ़ाई व्यवस्था की दुर्दशा और खजाने पर पड़ रहे बोझ को देखते हुए दैनिक भास्कर ने युक्ति-युक्तिकरण के मामले को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद प्रक्रिया शुरू हो सकी है।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook