हरदा | सन फ्लावर हायर सेकंडरी स्कूल में शुक्रवार को शिक्षकों के लिए एक
दिनी कार्यशाला हुई। इसमें विषय विशेषज्ञों ने शिक्षकों को आसन और नई तकनीक
से पढ़ाने के टिप्स दिए।
विषय की जटिलताओं को खेल-खेल में समझाने की पद्धति बताई। प्रशिक्षण में अभिनव श्रीवास्तव एवं प्रेरणा अरमान ने समय के प्रबंधन, तनाव से मुक्ति के उपाय, बाल मनोविज्ञान आधारित शिक्षा सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा वर्तमान में सबसे जरूरी बच्चों के मनोविज्ञान को समझना है। इसके बाद पढ़ाई की पद्धति और अंत में उन्हें समझ आने वाले तरीकों पर बात की जा सकती है। इस दौरान शिक्षण विकास समिति अध्यक्ष प्रवीण जैसानी ने कहा एेसी ट्रेनिंग टीचर्स को प्रेरित करती है।
कार्यशाला में कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, सचिव सुरेशचंद्र अग्रवाल, सीनियर प्राचार्य सीमा राजपूत, प्राचार्य जयंती चौहान, नीति व्यास एवं उप प्राचार्य राजेश जोशी सहित करीब 100 शिक्षक उपस्थित थे।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC