इंदौर। नगर प्रतिनिधि मुख्यालय से आदेश के बाद भी सांवेर विकासखंड के 400 शिक्षकों को छठे वेतनमान का लाभ नहीं मिला है। शिक्षकों ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 15 अक्टूबर से ही
अध्यापक वर्ग को छठे वेतनमान का लाभ दिया जाना था।
दीपावली के कारण अक्टूबर माह का वेतन भी जल्द मिलना है, लेकिन संकुल प्राचार्य रेखा नागर ने छठे वेतनमान के हिसाब से वेतन देने से इनकार कर दिया। गुरुवार को शिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी से मिलेंगे।
इधर रेखा नागर ने बताया कि सरकार के इस आदेश में कुछ विसंगति है। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को यह बात बताई। मैं नहीं चाहती कि बाद में सर्विस बुक में काट-छांट हो। शिक्षकों से चर्चा हो गई है। वे दीपावली बाद अपना बढ़ा वेतन लेने के लिए तैयार हैं।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC