सतना।
स्कूल संचालन में शिक्षकों की मनमानी की बात आए दिन सामने आती रहती है।
ऐसा ही मामला मझगवां के उडेली प्राथमिक विद्यालय का है। जहां के शिक्षक समय
से पूर्व स्कूल बंद करके गायब हो जाते हैं। इसका खुलासा निरीक्षण में हुआ।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक संचालक जिला शिक्षा केंद्र ने
प्रधानाध्यापक सहित पूरे स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उल्लेखनीय है, जनशिक्षक व प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महतैन ने दो अलग-अलग दिन निरीक्षण किया। पहले वे 30 जून 2016 को निरीक्षण करने पहुंचे और दूसरी बार 20 जुलाई 2016 को निरीक्षण करने पहुंचे। दोनो बार स्कूल समयपूर्व ही बंद पाया गया। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उन्होंने जिला केंद्र को भेज दिया। जिसके बाद संबंधित विद्यालय के पूरे स्टॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
मनमानी का स्कूल
निरीक्षण करने गए दल ने स्थानीय लोगों से इस संबंध में चर्चा की, तो उन्हे बताया गया कि स्कूल के खुलने व बंद होने का कोई समय नहीं है। शिक्षक मनमानी पूर्वक स्कूल चलाते हैं। कई बार बच्चे स्कूल से वापस लौट जाते हैं, कारण होता है कि स्कूल खोला ही नहीं जाता।
रूक सकती है वेतन वृद्धि
अगर, संबंधित स्कूल का पूरा स्टॉफ उचित जवाब प्रस्तुत नहीं कर पाता है, तो 1 वर्ष की वेतन वृद्धि रोकी जा सकती है। सहायक संचालक जिला शिक्षा केंद्र ने जवाब प्रस्तुत करने के लिए पांच दिन का समय दिया है।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC