Advertisement

अतिथि शिक्षकों के वेतन पर चर्चा में नहीं पहुंचे 49 प्राचार्य, डीईओ ने दिया नोटिस

भास्कर संवाददाता | गुना मैपिंग, अतिथि शिक्षकों को वेतन, सीएम हेल्पलाइन, प्रतिभा पर्व सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बुलाई बैठक में कई स्कूलों के प्राचार्य नहीं पहुंचे। इस मामले को डीईओ ने गंभीरता से लेते हुए 49 प्राचार्यों को नोटिस जारी किए हैं।
वहीं जिन स्कूलों में कार्य में प्रगति कमजोर हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार दोपहर डीईओ एसके श्रीवास्तव ने स्कूल प्राचार्यों की बैठक ली। हालांकि सभी को पूर्व से सूचना दी गई थी। जिले के 119 स्कूल के प्राचार्यों को इसमें बुलाया था। लेकिन 49 प्राचार्य नहीं पहुंचे। डीईओ ने बैठक में कहा कि कई स्कूलों में मैपिंग की स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए पर ध्यान दिया जाए। वहीं संकुल प्राचार्यों से कहा गया कि अतिथि शिक्षकों के वेतन समय पर नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर समस्या क्या आ रही है। तुरंत दूर की जाए। वहीं इनके वेतन संबंधित समय पर राशि जारी होती है। फिर भी कई ब्लॉक में स्थिति बुरी है।

4 फीसदी मैपिंग शेष

छात्र-छात्राओं की मैपिंग का मामला भी बैठक में उठा। डीईओ ने कहा कि जिला अच्छी स्थिति में है। 96 फीसदी मैपिंग कार्य हो चुका है।

3 दिन में मांगा जवाब

डीईओ ने बैठक में न आने वाले 49 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस जारी किए। उनसे बैठक में न आने की वजह पूछी गई है। इन्हें 3 दिन में अपना जवाब देना होगा। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Facebook