जेयू के
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं हो पाएगा। भर्ती के लिए
सीधी भर्ती की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसमें दैवेभो कर्मचारियों को
प्राथमिकता दी जाएगी। नियमितीकरण के मुद्दे पर कुलपति, रजिस्ट्रार और
रेक्टर ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने यह
स्पष्ट कर दिया।
रजिस्ट्रार का कहना था कि कर्मचारियों के प्रति वह संवेदनशील हैं लेकिन नियमों से बंधे होने की वजह से वह नियमितीकरण नहीं कर पा रहे हैं। कर्मचारी अपना जो भी पक्ष रखना चाहते हैं वे लिखकर दे दें, उसे वे उच्च शिक्षा विभाग के पास पहुंचा देंगे। बैठक में कर्मचारियों ने कहा, अब उनके पास काम बंद करने का रास्ता ही बचा है। वे 6 जून से काम बंद कर धरना देंगे।जेयू के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों काे नियमित करने का प्रस्ताव लेकर रजिस्ट्रार एक महीने में दो बार भोपाल जा चुके हैं। दोनों बार ही प्रस्ताव पर आपत्तियां लगाई गई थीं। अंत में उच्च शिक्षा विभाग के अफसरों ने कह दिया किया कि उमादेवी बनाम कर्नाटक के केस में न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार नियमानुसार नियमितीकरण नहीं किया जा सकता है। इसके बाद कर्मचारियों ने 6 जून से काम बंद करने का ऐलान कर दिया था। गुरुवार को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा ने इसी मुद्दे पर कर्मचारियों की बैठक बुलाई थी।
नियमितीकरण का प्रस्ताव विभाग में भेजा गया था। विभाग की तरफ से कहा गया है कि नियमानुसार नियमितीकरण नहीं किया जा सकता है। यह बात बताने के लिए कर्मचारियों को बुलाया गया था। उनसे कहा गया है कि उनके अनुभव को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया में रियायत दी जा सकती है। प्रो. आनंद मिश्रा, रजिस्ट्रार, जेयू
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC